NCR में यहां बनेगा डबल डेकर मेट्रो कॉरिडोर, DPR की जा रही तैयार

दिल्ली-एनसीआर की सुविधाओं के चलते ही देशभर से लोग यहां आकर अपना घर बनाना चाहते हैं। यहां रोजगार के अवसर भी भरपूर हैं और परिवहन की व्यवस्था भी। परिवहन व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए यहां की सरकारें लगातार काम करती रहती हैं। इसी कड़ी में NCR में एक डबल डेकर मेट्रो और एलिवेटेड रोड बनाने की योजना है।

दिल्ली-NCR में रहने का सपना लेकर हर साल लाखों लोग दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद जैसे शहरों में आते हैं। नौकरी के अच्छे अवसर, अच्छी जीवनशैली और आवाजाही की अच्छी व्यवस्था लोगों को इस ओर खींच लाती है। दिल्ली-एनसीआर में अच्छी सड़कें और मेट्रो की कनेक्टिविटी की चलते यह लाजमी भी है। सरकारें भी लगातार लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए योजनाएं लाती रहती हैं। अब NCR के एक प्रमुख शहर में डबल डेकर मेट्रो कॉरिडोर बनाने की योजना है, अभी इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। चलिए जानते हैं -

Gurugram Double Decker

डबल डेकर कॉरिडोर से सुधरेगा शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर (फोटो - AI)

गुरुग्राम में सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर भविष्य में ट्रैफिक जाम, जमीन की बर्बादी और ढांचागत दोहराव से बचने के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) की तरफ से एक अहम प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव के तहत सेक्टर 56 से पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर को घाटा चौक से वाटिका चौक के बीच डबल डेकर वायाडक्ट के रूप में बनाने की योजना है। इस वायाडक्ट की खास बात ये होगी कि इसमें एक डेक पर मेट्रो लाइन और दूसरे पर एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। अच्छी बात ये है कि दोनों के लिए अलग-अलग पिलर और फाउंडेशन की जरूरत नहीं होगी।

End of Feed