Dhanbad Loksabha Election, झारखंड लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, Key Candidates और रिजल्ट डेट

Dhanbad Lok Sabha Election 2024: छठे चरण के लोकसभा चुनाव में झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। झारखंड की इन चार लोकसभा सीटों में धनबाद सीट भी शामिल है। चलिए जानते हैं धनबाद में मतदान किस तारीख को होगा, यहां के प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं और चुनाव का रिजल्ट कब आएगा-

धनबाद: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) चल रहा है। अब तक पांच चरणों के चुनाव हो चुके हैं। अब छठे चरण का चुनाव 25 मई को होने जा रहा है। भारत के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छठे चरण में मतदान होना है। इसमें धनवाज सीट सहित झारखंड की चार लोकसभा सीटें भी शामिल हैं। झारखंड में चार सीटों पर चुनाव होने हैं। जिनमें गिरिडीह (Giridih), धनबाद (Dhanbad), रांची (Ranchi) और जमशेदपुर (Jamshedpur) हैं। आपको बता दें कि गिरिडीह से 16, धनबाद से 25, रांची से 27 और जमशेदपुर से 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान चुनावी मैदान में उतरें हैं। अब देखना होगा कि जनता इन सभी में किसका चुनाव करती है।

Dhanbad

धनबाद लोकसभा क्षेत्र

धनबाद में लोकसभा चुनाव

धनबाद का अस्तित्व 1956 में सामने आया था। धनबाद लोकसभा सीट पर शहरी मतदाताओं का दबदबा रहा है। धनबाद की सीटों पर करीब 62% शहरी मतदाता और 38% ग्रामीण मतदाता हैं। यहां अनुसूचित जाति की तादात 16% और अनुसूचित जनजाति की तादाद 8% रही है। धनबाद के सीट पर उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के लोगों की ज्यादा तादात रही है। इस क्षेत्र के तहत 6 विधानसभा सीटें हैं। इन सीटों में बोकारो, सिन्दरी, निरसा, धनबाद, झरिया, चन्दनकियारी विधानसभा सीटें शामिल हैं।

End of Feed