शहर

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में ठंड से कांप रहे लोग, कोल्ड डे जैसे हालात; प्रदूषण से आज भी राहत नहीं

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22 December-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, प्रदूषण और ठंड का सितम जारी है। दिन में भी लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं मिल रही है। धूप का प्रभाव भी दिन में कम हो गया है। जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति महसूस हो रही है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22 December-2025: दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। राजधानी में घने कोहरे और शीतलहर (Cold Wave) का प्रकोप भी जारी है। जिसके चलते कुछ हिस्सों में कोल्ड डे (Cold Day) जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। दिन में भी सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन महसूस हो रही है। ठंड के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। ठंड और कोहरे के साथ ही दिल्लीवासी प्रदूषण (Air Pollution) की मार भी झेल रहे हैं। पिछले कई दिनों से एयर क्वालिटी बेहद खराब स्तर पर बनी हुई है। आज सुबह दिल्ली का AQI 366 दर्ज किया गया।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज सुबह अलग-अलग इलाकों में मध्यम से घना कोहरा(Dense Fog) छाया रहा। इस दौरान स्मॉग (Smog) की मोटी चादर भी छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। राजधानी में मंगलवार से मौसम बदल सकता है। 23 दिसंबर को दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित

दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में भी आज सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। विजिबिलिटी (Visibility) कम होने की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे के कारण सड़कों पर चलने में भी समस्या हो रही है। रविवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा और स्मॉग छाया रहा। जिसने विजिबिलिटी को काफी कम कर दिया। इस दौरान अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article