दिल्ली में गूगल मैप्स के भरोसे न रहें! फिर लगा बारापुला फेज-3 पर लगा भीषण जाम, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की चेतावनी

Delhi Traffic Alert: गूगल मैप्स की तकनीकी गड़बड़ी के कारण बारापुला फेज-3 पर फिर भारी जाम लग गया है। मैप रास्ता साफ दिखा रहा है, जिससे लोग वहां फंस रहे हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए रूट डायवर्ट किया है।

Delhi Traffic Alert: यदि आप नोएडा या मयूर विहार से दिल्ली की ओर जा रहे हैं, तो गूगल मैप्स के नेविगेशन पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। बारापुला फेज-3 एलिवेटेड रोड पर शुक्रवार को एक बार फिर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। हैरानी की बात यह है कि इस जाम की मुख्य वजह गूगल मैप्स की एक तकनीकी गड़बड़ी बनी है, जो सड़क पर असल में मौजूद भारी जाम को पूरी तरह क्लियर दिखा रही है।

Barapullah Phase 3 Traffic Jam

मैप दिखा रहा रास्ता साफ, दिल्ली पुलिस ने दी चेतावनी

क्यों लगा बारापुला पर अचानक भीषण जाम?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (X) पर साझा की गई जानकारी के अनुसार गूगल मैप्स DND, NH-24 और सराय काले खां वाले वैकल्पिक रास्तों पर ट्रैफिक और भीड़ तो दिखा रहा है, लेकिन बारापुला फेज-3 वाले खिंचाव को एकदम साफ दिखा रहा है। गूगल मैप्स के इस गलत नेविगेशन के कारण मयूर विहार और नोएडा से आने वाले वाहन चालक लगातार बारापुला एलिवेटेड रोड की ओर मुड़ रहे हैं, जिससे वहां गाड़ियों का भारी दबाव बन गया है और वाहन रेंगने पर मजबूर हैं।

End of Feed