Delhi Power Cut (कल का पावरकट 26 नवंबर 2026): पीतमपुरा, जनकपुरी, ज्वालापुरी सहित इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बत्ती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 26 November, 2026: दिल्ली में गुरुवार 26 नवंबर को कई इलाकों में घंटों तक बिजली कटौती रहेगी। जानिए प्रभावित क्षेत्रों की पूरी लिस्ट और बिजली बंद रहने का पूरा शेड्यूल।

Delhi Power Cut Schedule 26 November, 2026: राजधानी दिल्ली में कल यानी गुरुवार 26 नवंबर को कई घंटों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) ने पावरकट का पूरा शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल के मुताबिक कुछ इलाकों में तो 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। चलिए जानते हैं दिल्ली के किन-किन इलाकों में कल बिजली कटौती होगी, कितनी देर के लिए और क्यों?

Delhi Powercut 26th November

दिल्ली में कल भी कई इलाकों में 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी

BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) और टाटा पावर DDL (TPDDL) की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, अलग-अलग इलाकों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती की योजना है। अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। यह कटौती मेंटेनेंस और नेटवर्क अपग्रेडेशन के लिए की जाएगी। इसका असर दक्षिणी, पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में देखने को मिल सकता है।

End of Feed