शहर

कल का पावरकट (Power Cut 26 May 2026): जनकपुरी, नांगलोई, मुंडका सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 26 May, 2026: राजधानी दिल्ली में मंगलवार 26 मई को नेटवर्क अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस कार्यों के चलते कई इलाकों में 1 से 3 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में जनकपुरी, नांगलोई, मुंडका और मोती नगर भी शामिल हैं। यहां देखें किन इलाकों में और कब पावर कट रहेगा, क्षेत्रों की पूरी लिस्ट यहां है।

Image

दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को पावरकट रहेगा

Delhi Power Cut Schedule 26 May, 2026: उत्तर भारत के कई अन्य शहरों की तरह दिल्ली में भी इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। आज यानी सोमवार 25 मई से नौतपा भी शुरू हो चुका है। इस दौरान भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। इतनी प्रचंड गर्मी में पंखे, कूलर और एसी के बिना कुछ मिनट भी रह पाना संभव नहीं है। ऐसे में दिल्ली की दोनों बिजली वितरण कंपनियों BSES और Tata Power DDL ने कल यानी मंगलवार 26 मई के लिए बिजली कटौती (Power Cut) का शेड्यूल जारी किया है। चलिए जानते हैं मंगलवार को दिल्ली के किन-किन इलाकों में बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी, कितनी देर बाधित रहेगी और क्यों?

बिजली वितरण कंपनियों की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस कार्यों के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली कंपनियों का कहना है कि भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और बढ़ती मांग के बीच नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए यह कार्य किए जा रहे हैं। हालांकि, निर्धारित समय के दौरान प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।

नांगलोई और जनकपुरी में बिजली कटौती

BSES क्षेत्र में नांगलोई डिवीजन के अंतर्गत नांगली विहार में मंगलवार सुबह 11:05 बजे से दोपहर 2:05 बजे तक ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन का कार्य किया जाना है। इसी तरह से जनकपुरी के ब्लॉक BF में सुबह 10:05 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक एलटी सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
NANGLOI11:05-14:05TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONNANGLI VIHAR,
JANAKPURI10:05-12:05LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK BF JANAK PURI,
MOHAN GARDEN10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONRAZAPUR KHURD,
MOHAN GARDEN10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONPHASE 5 OM VIHAR HASTSAL,
MUNDKA09:05-11:05LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGMUNDKA VILLAGE MUNDKA,

हस्तसाल और मुंडका में दो घंटे गुल रहेगी बत्ती

मोहन गार्डन डिवीजन के अंतर्गत राजापुर खुर्द और फेज-5 ओम विहार हस्तसाल में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एलटी सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन का कार्य प्रस्तावित है। वहीं मुंडका गांव क्षेत्र में सुबह 9:05 बजे से 11:05 बजे तक नए एलटीएबी सर्किट बिछाने का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

पूठ कलां इलाके में दो घंटे का पावर कट

टाटा पावर डीडीएल क्षेत्र में भी कुछ मेंटेनेंस कार्य निर्धारित हैं। मोती नगर जिले के बसई दारापुर गांव के कुछ हिस्सों में सुबह 8 बजे से 9 बजे तक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के कारण बिजली प्रभावित रहेगी। वहीं मंगोलपुरी जिले में पूठ कलां के कुछ हिस्सों में सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

DisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
MOTI NAGAR1303PREVENTIVE MAINTENANCE26.05.26 08:0026.05.26 09:00PART OF BASAI DARAPUR VILLAGE1
MANGOLPURI519PREVENTIVE MAINTENANCE26.05.26 08:3026.05.26 10:30PART OF POOTHKALAN2

राजधानी में गर्मी के मौसम में बिजली की मांग भी लगातार रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई है। ऐसे में बिजली कंपनियां ट्रांसफॉर्मर, फीडर और अपने डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नियमित रखरखाव और अपग्रेडेशन कार्य कर रही हैं।

लोगों से खास अपील

प्रचंड गर्मी और प्रस्तावित बिजली कटौती को देखते हुए उपभोक्ताओं से अपील है कि वे निर्धारित समय से पहले मोबाइल, इन्वर्टर और अन्य जरूरी उपकरण चार्ज कर लें। बिजली कटौती के दौरान अनावश्यक रूप से उपकरणों को चालू न रखें, ताकि आपूर्ति बहाल होने पर किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न हो।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और Heatwave का असर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में बिजली कटौती वाले क्षेत्रों के लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खूब सारा पानी पिएं, दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें और अगर जाना जरूरी हो तो सिर और चेहरा ढककर निकलें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article