शहर

Heat Score: प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी, देश का Heat Map हुआ लाल, जल्द प्री-मानसून गतिविधियां होंगी शुरू

मौसम विभाग ने कल यानी रविवार का हीट मैप जारी किया है। मैप के अनुसार उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में हैं। कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंच गया, दक्षिण भारत रविवार को अपेक्षाकृत ठंडा रहा।

Image

कल का हीटमैप दिखा रहा, उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का प्रकोप

Heat Score: इन दिनों देश के ज्यादातर हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिन के समय तेज धूप के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है तो रात को भी भीषण गर्मी पड़ रही है। वॉर्म नाइट से लोगों की नीदें उड़ी हुई हैं। आज यानी सोमवार 25 मई से अब नौतपा भी शुरू हो गया है। इस दौरान देशभर में गर्मी चरम पर होती है। कल यानी रविवार 24 मई को भी प्रचंड गर्मी का प्रहार जारी रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के नवीनतम हीट मैप से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि देश के उत्तर, पश्चिम और मध्य हिस्से इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं।

यहां सीवियर Heatwave के हालात

रविवार 24 मई के मैक्सिमम टेम्परेचर मैप में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित दिखाई दे रहे हैं, जहां कई स्थानों पर तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हीट मैप के अनुसार राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज हुई है। राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में गहरे लाल और भूरे रंग का विस्तार बहुत अधिक तापमान को दर्शा रहा है। यह संकेत है कि यहां दिन के समय लू और सीवियर हीटवेव जैसी परिस्थितियां बनी हुई हैं।

औसम तापमान का मैप क्या दिखा रहा

देश के औसत तापमान (Mean Temperature) का नक्शा भी यही तस्वीर दर्शा रहा है। मध्य भारत, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के बड़े हिस्सों में रविवार को औसत तापमान सामान्य से बहुत अधिक रहा। इसके विपरीत दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों, खासतौर पर केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तापमान अपेक्षाकृत कम दर्ज किया गया।

यहां वार्म नाइट की स्थिति बनी हुई है

रात के तापमान (Minimum Temperature) के मैप से पता चलता है कि उत्तर-पश्चिम भारत में रातें भी गर्म बनी हुई हैं। कई क्षेत्रों में रात का न्यूनतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिससे लोगों को रात के समय भी राहत नहीं मिल रही है। जानकार इसे 'वार्म नाइट' की स्थिति मानते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए जोखिम बढ़ा सकती है।

Heat Score Heat Map 24th May

IMD ने जारी किया कल का ये हीटमैप

औसत तापमान भी सामान्य से ऊपर

तापमान विसंगति (Temperature Anomaly) वाले मैप से संकेत मिलता है कि देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। खासतौर पर उत्तर और मध्य भारत में अधिकतम के साथ ही औसत तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं दक्षिण-पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से कम रहा, जिसका कारण प्री-मानसून गतिविधियां और नमी का प्रभाव माना जा रहा है।

प्री मानसून गतिविधियां होंगी शुरू

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। हालांकि, मई के अंतिम सप्ताह और जून की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभ तथा प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने से कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल हीट मैप देश के बड़े हिस्से में गंभीर गर्मी की स्थिति और सतर्कता की जरूरत की ओर इशारा कर रहा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें