शहर

कल का पावरकट (Power Cut 22 May 2026): निठारी, ग्रीन पार्क, जाफरपुर, बादली, शालीमार बाग सहित इन इलाकों में रहेगी बत्ती गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 22 May, 2026: दिल्ली में प्रचंड गर्मी पड़ रही है और इलेक्ट्रिसिटी डिमांड भी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस बीच बिजली वितरण कंपनियों ने कल शुक्रवार 22 मई को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। यहां देखें किन-किन इलाकों में कल पावर कट रहेगा, बिजली कटौती का समय और किन इलाकों में पावर आउटेज रहेगी, पूरी लिस्ट यहां है।

Image

दिल्ली में शुक्रवार को इन इलाकों में कई घंटों तक बत्ती गुल रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 22 May, 2026: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिन के समय तेज धूप के चलते बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है और रात को भी गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में अगर बिजली भी चली जाए तो सोना तो दूर, सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। दिल्ली में दोनों बिजली कंपनियों BSES और Tata Power DDL ने कल यानी शुक्रवार 22 मई के लिए बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। भीषण गर्मी से जूझ रही दिल्ली में अगर आपको पता हो कि आपके इलाके में कब बिजली कटौती होगी, तो आप उसके लिए बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली के किन-किन इलाकों में 22 मई 2026 को पावर कट रहेगा और क्यों -

दिल्ली में कल बिजली कटौती क्यों?

बिजली वितरण कंपनियों ने मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर रिपेयर और प्रोजेक्ट वर्क के चलते अलग-अलग इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली सप्लाई बाधित रहने की जानकारी दी है।

साउथ दिल्ली के इस इलाके में 4 घंटे का पावर कट

दक्षिणी दिल्ली के हौज खास इलाके में ग्रीन पार्क एक्सटेंशन और ग्रीन पार्क के ब्लॉक-A में दोपहर 11:57 से 12:57 बजे तक बिजली कटौती होगी। वहीं एंड्रयूज गंज में ट्रांसफॉर्मर ऑयल लीकेज के कारण सुबह 11:05 से दोपहर 3:05 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
HAUZ KHAS11:57-12:57LT CIRCUIT-METER BURNTBLOCK A GREEN PARK EXTENSION GREEN PARK,
NANGLOI11:05-14:05TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONNANGLI VIHAR,
KHANPUR11:05-12:35TRANSFORMER-POLE STRAIGHTENINGBLOCK L 2 DEVLI SANGAM VIHAR,
HAUZ KHAS11:05-15:05TRANSFORMER-OIL LEAKAGEANDREWS GANJ,
KHANPUR11:05-12:35LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK B DEVLI SANGAM VIHAR,
PALAM11:00-12:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK D SECTOR 8 DWARKA,
KHANPUR11:00-13:00HVDS-MAINTENANCEBLOCK C PULPEHLADPUR,
NANGLOI11:00-13:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK A MIRA BAGH PASCHIM VIHAR,
KHANPUR11:00-12:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK B CHUNGI NO 1 KOTLA MAHINGIRAN LAL KUAN,
MOHAN GARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK K 6 ZAILDAR ENCLAVE HASTSAL,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEBLOCK G NIHAL VIHAR ADHYAPAK NAGAR NANGLOI,
MOHAN GARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-MAINTENANCERAZA PUR KHURD VIKAS NAGAR,
MOHAN GARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONPHASE 5 OM VIHAR HASTSAL,
JAFFARPUR10:05-12:05TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEBLOCK A1 VINOBHA ENCLAVE CRPF COLONY JHARODA KALAN,BLOCK D BANGALI COLONY NAVEEN PALACE JHARODA KALAN,BABA HARI DAS ENCLAVE JHARODA KALAN,
JAFFARPUR10:00-12:0011KV FEEDER-MAINTENANCESARANGPUR VILLAGE,QAZIPUR VILLAGE,DHANSA VILLAGE,JAFARPUR KALAN VILLAGE,ISSAPUR VILLAGE,BADHOSRA,
MUNDKA09:05-11:05LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGRAJENDRA PARK EXTENSION NANGLOI EXTENSION NANGLOI,
MUNDKA09:00-11:00LT CIRCUIT-NEW U/G LT CABLE CONNECTIONTILANGPUR KOTLA,
MUNDKA09:00-11:00TRANSFORMER-TRANSFORMER REPLACEMENTLOKNAYAK PURAM BAKARWALA,

निहाल विहार में 11 से 2 बजे तक बत्ती गुल रहेगी

नांगलोई और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को कई घंटों तक बिजली सप्लाई बाधित रहने की संभावना है। नांगली विहार में नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते सुबह 11:05 से दोपहर 2:05 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निहाल विहार, अध्यापक नगर और आसपास के क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती होगी।

द्वारका में डेढ़ घंटे की बिजली कटौती होगी

द्वारका सेक्टर-8 के ब्लॉक-D में LT सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक बिजली नहीं आएगी। वहीं मोहन गार्डन, हस्तसाल, विकास नगर और जाफरपुर क्षेत्र में भी अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। जाफरपुर, धांसा, काजीपुर, सरंगपुर और इस्सापुर गांव में 11KV फीडर मेंटेनेंस के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली की कटौती की जाएगी। वहीं झरोड़ा कलां और विनोबा एन्क्लेव के कुछ हिस्सों में ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।

DisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
BADLI516PROJECT WORK22.05.26 08:0022.05.26 10:00PART OF JAIN COLONY2
BADLI572PROJECT WORK22.05.26 07:3022.05.26 10:30PART OF KHERA KALAN3
KESAHAVPURAM502FAULTY ASSET RECTIFICATION22.05.26 09:0022.05.26 10:00PART OF WEAVERS COLONY1
KIRARI513FAULTY ASSET RECTIFICATION22.05.26 08:3022.05.26 10:30PART OF RAJEEV NAGAR2
KIRARI523NEW CONNECTION22.05.26 11:0022.05.26 12:00PART OF NITHARI1
MODEL TOWN413OIL LEAKAGE22.05.26 08:0022.05.26 10:00PART OF OLD TAGORE PARK2
MODEL TOWN505LOAD MITIGATION22.05.26 07:1522.05.26 10:15PART OF B-BLOCK3
NARELA522FAULTY ASSET RECTIFICATION22.05.26 07:3022.05.26 09:30PART OF D 1543 TO D 15622
SHALIMARBAGH532ON CONSUMER REQUEST22.05.26 07:1522.05.26 09:15PART OF JAGATPUR VILLAGE2
SHALIMARBAGH532ON CONSUMER REQUEST22.05.26 07:1522.05.26 09:15PART OF JAGATPUR2

निठारी, नरेला, खेड़ा कलां, बादली में पावर शट डाउन

TATA Power DDL ने भी उत्तरी और पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। बादली के जैन कॉलोनी और खेड़ा कलां, मॉडल टाउन के बी-ब्लॉक और ओल्ड टैगोर पार्क, किराड़ी के राजीव नगर और निठारी, नरेला तथा शालीमार बाग के कुछ हिस्सों में प्रोजेक्ट वर्क, ऑयल लीकेज और फॉल्टी एसेट रेक्टिफिकेशन के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

बिजली कटौती के लिए इस तरह रहें तैयार

दिल्ली में पारा 44 पार पहुंच चुका है। ऐसे में बिना बिजली के गुजारा करना मुश्किल है। कल यानी शुक्रवार 22 मई को अगर आपके इलाके में भी बिजली की सप्लाई प्रभावित रहने वाली है तो पहले से ही तैयारी कर लें। खासतौर पर अगर घर पर इनवर्टर है तो सुनिश्चित कर लें कि बैटरी ठीक से चार्ज हो रही है। फोन और अन्य चार्ज करने योग्य उपकरणों को चार्ज करके रखें। बिजली से जुड़े सभी जरूरी काम पहले ही निपटा लें। घर की छत पर लगी टंकी में पानी चढ़ा लें, क्योंकि बिजली के बिना मोटर नहीं चलेगी और प्रचंड गर्मी के बीच आपको पानी कि दिक्कत भी हो सकती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article