कल का पावरकट (Power Cut 12 May 2026): गुलमोहर पार्क, NFC, द्वारका, जनकपुरी, मोहन गार्डन, देवली सहित इन इलाकों में घंटों नहीं आएगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut: दिल्ली के पंचशील पार्क, नांगलोई, पश्चिम विहार, द्वारका, जनकपुरी, नवादा, खानपुर, देवली, संगम विहार और मॉडल टाउन सहित कई इलाकों में मंगलवार को कई घंटे तक बिजली नहीं आएगी। यहां देखें समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट।

Delhi Power Cut Schedule 12 May, 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है। गर्मी के इन दिनों में एक तो आसमान से आग बरस रही है, दूसरी तरफ जमीन भी भट्टी की तरह तप रही है। ऊपर से अगर बिजली कटौती हो जाए, तो घर के अंदर सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। इस प्रचंड गर्मी में बिना कूलर, पंखे या एसी के रह पाना काफी मुश्किल है। गर्मियों में बिजली की डिमांड बढ़ने पर पावर कट भी आम बात है। कल यानी मंगलवार 12 मई 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती होने जा रही है। चलिए जानते हैं -

Delhi power Cut 12th May

दिल्ली में मंगलवार को कई घंटे तक बिजली गुल रहेगी (AI Image)

बिजली वितरण कंपनियों BSES और Tata Power DDL ने बकायदा पावर कट का शेड्यूल किया है। यह बिजली कटौती नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस, प्रिवेंटिव मेंटेनेंस और प्रोजेक्ट वर्क के चलते की जा रही है। दक्षिण, पश्चिम, उत्तर और बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में लोगों को पहले से जरूरी तैयारी करने की सलाह दी गई है।

End of Feed