3 टीमें और 300 CCTV... दिल्ली पुलिस ने 12 घंटों में सुलझाया नाबालिग से दुष्कर्म का केस; आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के एक बेहद संवेदनशील मामले को महज 12 घंटे में सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीन विशेष टीमों की रणनीतिक जांच, 300 से अधिक CCTV फुटेज की छानबीन और जमीनी स्तर पर की गई सटीक कार्रवाई के दम पर पुलिस ने न सिर्फ आरोपी को पकड़ा, बल्कि वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा और अहम सबूत भी बरामद किए।

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बेहद संवेदनशील मामले को महज 12 घंटे में सुलझा लिया। पूरी तरह से ब्लाइंड और सुरागविहीन इस केस में पुलिस ने न सिर्फ आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा और अहम सबूत भी बरामद किए।

delhi police solved blind rape case

लाल ई-रिक्शा बना बड़ा सुराग (सांकेतिक चित्र: iStock)

ऐसे सामने आया मामला

11 जनवरी 2026 की रात करीब 1:30 बजे एलएचएमसी अस्पताल से थाना प्रसाद नगर पुलिस को सूचना मिली कि करीब 10 साल की एक बच्ची के साथ यौन शोषण हुआ है। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि 10 जनवरी की दोपहर बीएल कपूर अस्पताल के पास एक ई-रिक्शा चालक ने उसे ठंड लगने की बात कहकर चाय पिलाने का लालच दिया। इसके बाद वह उसे शंकर रोड के पास पार्क और जंगल वाले इलाके में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में आरोपी बच्ची को 100 रुपये देकर पूसा रोड रेड लाइट के पास छोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में बाद में डॉक्टरों की एमएलसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया।

End of Feed