Aaj ka Mausam 23 January 2026 LIVE: बसंत पंचमी पर बदला मौसम का मिजाज, वैष्णो देवी मंदिर की पहाड़ियों पर बर्फबारी; जानें मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 23 January 2026 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश के उत्तरी हिस्से में ठंड के तेवर नरम पड़ गए हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में सर्दी कम हो गई है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। सिर्फ सुबह-शाम के समय ही ठंड जोर पकड़ रही है। इस बीच कोहरा भी घने से मध्यम देखने को मिल रहा है। हालांकि सर्दी एक बार फिर यू-टर्न ले सकती है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। जिसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी का एहसास भी बढ़ सकता है।
Aaj ka Mausam 23 January 2026 LIVE: बसंत पंचमी पर बदला मौसम का मिजाज, वैष्णो देवी मंदिर की पहाड़ियों पर बर्फबारी; जानें मौसम का हाल
दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, दोपहर में शाम जैसा हाल
शिमला में पहली बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश का मौसम
हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बर्फबारी और बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को शिमला में करीब तीन महीने बाद मौसम की पहली बर्फबारी होने से मौसम पूरी तरह बदल गया। फिलहाल, हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है, जिनमें पर्यटन स्थल मनाली भी शामिल है। स्थानीय मौसम केंद्र ने भारी बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। चौपाल समेत जिले के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण चौपाल-देहा सड़क अवरुद्ध हो गई है।
राजस्थान में आज बारिश के साथ गिरे ओले
वैष्णो देवी मंदिर की त्रिकुटा पहाड़ियों पर मौसम की पहली बर्फबारी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल प्रदेश में भीषण ठंड का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में आज शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज पांच जिलों में भीषण ठंड का येलो अलर्ट भी जारी किया है। जिनमें मंडी, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर शामिल हैं। हिमाचल में गुरुवार से शनिवार के बीच अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज बारिश और ओले गिरने की चेतावनी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में 7 सालों में सबसे गर्म दिन
दिल्ली में गुरुवार को पिछले सात सालों में जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अगले 24 घंटों में तापमान में फिर से गिरावट आने का अनुमान है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर के गुलमर्ग समेत कई इलाकों में बर्फबारी
कश्मीर घाटी के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग और कुछ अन्य इलाकों में गुरुवार को बर्फबारी हुई, वहीं श्रीनगर और अन्य मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलीं। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में गुरुवार देर शाम से बर्फबारी शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के परिणामस्वरूप यह बर्फबारी हुई। कुपवाड़ा, बारामूला और शोपियां के अन्य क्षेत्रों विशेषकर ऊंचे इलाकों में भी हिमपात हुआ है।
