शहर

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चाकू की नोक पर पैसे लूटने वाले 4 नाबालिग हिरासत में

Delhi News: वेलकम थाना क्षेत्र में बीते सप्ताह ट्यूशन से लौट रहे एक 17 वर्षीय छात्र को लूटने के मामले में जांच कर रही पुलिस की टीम ने 4 नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सोमवार को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पकड़े गए नाबालिगों से पूछताछ कर रही है।

Image

चाकू की नोक पर छात्र को लूटने वाले 4 नाबालिग को दिल्ली पुलिस ने हिरासत मे ंलिया

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में ट्यूशन से लौट रहे एक छात्र को कुछ बदमाशों द्वारा चाकू की नोक पर लूटा गया था। 5 दिन के बाद लूटपाट की वारदात को पुलिस ने आखिरकार सुलझा ही लिया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 नाबालिग गिरफ्तार

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने सोमवार यानी आज एक प्रेस नोट जारी किया है। इस प्रेस नोट के अनुसार, 15-16 दिसंबर की रात वेलकम थाना पुलिस को जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली कि कबीर नगर इलाके के 17 वर्षीय युवक को चाकू से लगने की चोट के साथ भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। पूछताछ के दौरान घायल छात्र ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10 बजे वह ट्यूशन से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पांच लोगों ने उसे घेरकर हमला किया और चाकू मारकर 350 रुपए लूट लिए।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

पीड़ित के इस बयान के आधार पर वेलकम थाने में एफआईआर नंबर 652/2025 दर्ज की गई। शुरुआत में मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया और वेलकम थाने के एसएचओ रूपेश खत्री की अगुवाई में जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय स्रोतों की मदद से सुराग जुटाए और शक की बुनियाद पर चार नाबालिगों (उम्र 14 से 16 वर्ष) को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के क्रम में चारों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वह चाकू भी बरामद कर लिया जो वारदात में इस्तेमाल किया गया था। पुलिस के अनुसार, एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6), 311 और 3(5) भी जोड़ी गई हैं। इस पूरे मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात में शामिल पांचवां आरोपी कौन था और उसकी भूमिका क्या थी।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article