दिल्ली

डूब रही दिल्ली! लाल किला, कश्मीरी गेट से लेकर दिल्ली सचिवालय तक बाढ़ का पानी, अलर्ट पर एजेंसियां

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 13, 2023, 01:47 PM IST

Delhi Flood News: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपक पाठक ने कहा कि हम बाढ़ जैसी स्थिति का आंकलन कर रहे हैं। हालात यदि बिगड़ते हैं तो हम उस सूरत में एनडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और नगर निगम के साथ मिलकर स्थिति से निपटेंगे। हमारी कोशिश लोगों को असुविधा से बचाने की है।

Delhi Flood : दिल्ली में यमुना का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। गुरुवार को जलस्तर 208.57 मीटर तक पहुंच गया। राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। पुरानी दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी दाखिल हो गया है। कश्मीरी गेट, लाल किला और दिल्ली सचिवलाय की सड़कें पानी में डूब गई हैं। निगम बोध घाट जलमग्न है। सड़कों पर पांच फीट तक पानी भरने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। वाहन और लोग जगह-जगह फंस गए हैं। पानी भरने की वजह से यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है। दिल्ली के सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी रविवार तक बंद कर दिए गए हैं।

आपात स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस तैयार

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपक पाठक ने कहा कि हम बाढ़ जैसी स्थिति का आंकलन कर रहे हैं। हालात यदि बिगड़ते हैं तो हम उस सूरत में एनडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और नगर निगम के साथ मिलकर स्थिति से निपटेंगे। हमारी कोशिश लोगों को असुविधा से बचाने की है। दिल्ली पुलिस किसी भी तरह के आपात स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

दिल्ली में हो सकती है पेयजल की किल्लत

बाढ़ की वजह से दिल्लीवासियों को पीने के पानी पर संकट बढ़ सकता है। बाढ़ के पानी की वजह से दिल्ली के तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद करना पड़ा है। इससे पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार सुबह बंद पड़े वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया। बढ़ते जल स्तर के कारण एहतियाती तौर पर यमुना के चार पुलों को मेट्रो ट्रेन 30 किलोमीटर प्रति घंटे की सीमित गति से पार कर रही है।

दिल्ली सचिवालय तक आया बाढ़ का पानी

यमुना का जल स्तर बढ़ने से बृहस्पतिवार को दिल्ली सचिवालय में पानी भर गया, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रिमंडल और अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों के आवास-कार्यालय हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें दिल्ली सचिवालय में पानी भरने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि वे स्थिति को लेकर यातायात पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। राजघाट से दिल्ली सचिवालय जाने वाली सड़क पर भी पानी भर गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article