दिल्ली के सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर बुधवार को चलती ट्रेन के आगे कथित तौर पर कूदने से 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपराह्न करीब एक बजकर 25 मिनट पर ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही महिला पटरियों पर कूद गई। महिला रिठाला की ओर जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों ने उसे ट्रेन के नीचे से तुरंत बाहर निकाला और उस समय वह बेहोश थी। दिल्ली मेट्रो नियंत्रण कक्ष ने एंबुलेंस बुलाई और शास्त्री पार्क स्थित दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस इकाई को सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि महिला को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
न्यूज एजेंसी भाषा के हवाले से अधिकारी ने कहा कि महिला अकेले थी, जिसके कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है और उसके पास कोई बैग या पहचान पत्र भी नहीं था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
