दिल्ली

दिल्ली में भूकंप के झटकों का सबसे ज्यादा असर किस क्षेत्र में? कब-कब कांपी है दिल्ली, जानें एक्सपर्ट की राय

Delhi Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में 17 फरवरी की सुबह आम दिनों की तरह नहीं रही। सुबह साढ़े पांच बजे के करीब आए भूकंप के झटकों ने दिल्लीवासियों को नींद से जगा दिया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4 थी। भूकंप का केंद्र धौला कुआं में जमीन से 5 किलोमीटर भीतर था।

Image

दिल्ली में 17 फरवरी की सुबह भूकंप के तेज झटके लगे।

Delhi Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में 17 फरवरी की सुबह आम दिनों की तरह नहीं रही। सुबह साढ़े पांच बजे के करीब आए भूकंप के झटकों ने दिल्लीवासियों को नींद से जगा दिया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4 थी। भूकंप का केंद्र धौला कुआं में जमीन से 5 किलोमीटर भीतर था। भूकंप का केंद्र कम होने की वजह से लोगों को झटके तेज लगे। झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों एवं इमारतों से बाहर निकल आए और काफी देर तक बाहर रहे। लोगों में घबराहट देखी गई। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भूकंप के बाद आफ्टरशॉक को लेकर लोगों को सचेत किया।

  • दिल्ली में 17 फरवरी की सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए।
  • भूकंप ने लोगों की नींद उड़ा दी, झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और पूरे एनसीआर में महसूस किए गए।
  • भूकंप की तीव्रता 4 थी और इसका केंद्र दिल्ली के पास 5 किलोमीटर की गहराई में था।
  • भूकंप के झटके 30 से 35 सेकंड तक महसूस किए गए।
  • डॉक्टर आर.बी.एस. यादव ने बताया कि पिछले 10 साल में 5 तीव्रता से ज्यादा का भूकंप दर्ज नहीं किया गया है।
  • 2022 में हरियाणा में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कोई नुकसान नहीं हुआ।
  • NCR में सितंबर 2017 से अगस्त 2020 के बीच 26 भूकंप महसूस किए गए।
  • दिल्ली में यमुना के पास के इलाकों में झटके ज्यादा महसूस होते हैं, संभवतः ढीली मिट्टी के कारण।
  • दिल्ली-एनसीआर भूकंप के चौथे जोन में स्थित है, जो उच्चतम जोखिम वाले क्षेत्रों में शामिल है।
  • दिल्ली के पास कई कमजोर क्षेत्र और फॉल्ट मौजूद हैं, जैसे महेंद्रगढ़-देहरादून फॉल्ट।
  • हिमालय की निकटता भी भूकंप के खतरे को बढ़ाती है।

हिंदुकुश रीजन में आए भूकंप दिल्ली को हिलाते हैं

दिल्ली में आमतौर पर हिमालय और दूर-दराज में आए भूकंप के झटके महसूस होते हैं। हिमालय में 1803 में आए 7.5 तीव्रता वाले, 1991 में उत्तरकाशी में आए 6.8 तीव्रता वाले, 1999 में चमौली में आए 6.6 तीव्रता वाले और 2015 में नेपाल के गोरखा जिले में 7.8 तीव्रता वाले भूकंप ने दिल्ली को नुकसान पहुंचा है। हिंदुकुश रीजन में आए तेज भूकंप भी दिल्ली को दहलाते हैं। वहीं 1720 में दिल्ली में 6.5 तीव्रता वाला भूकंप आ चुका है। दिल्ली के पास मथुरा में 1842 में 5 तीव्रता वाला, बुलंदशहर में 1956 में 6.7 तीव्रता वाला और मुरादाबाद में 1966 में 6.7 तीव्रता वाला भूकंप आ चुका है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article