कब शुरू होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया जवाब

देश की राजधानी दिल्ली और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बीच दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने का इंतजार सभी को है। मार्च 2024 तक इसका काम पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बता दिया है कि इस महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे का काम कब पूरा होगा।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) का काम पूरा होने और इसके आम जनता के लिए खुलने का इंतजार तो हर किसी को है। लेकिन इसका काम कब पूरा होगा, यह जवाब कहीं से नहीं मिल रहा। आखिरकार अब स्वयं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसका जवाब दिया है। तो चलिए जानते हैं कि नितिन गडकरी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर क्या बात कही।

Delhi Dehradun Economic Corridor -Nitin Gadkari

कब तक पूरा होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम? (Photo - DetoxTraveller)

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कल यानी बुधवार 23 जुलाई को राज्यसभा में इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे अक्टूबर 2025 तक पूरा हो जाएगा। बताया गया कि इस प्रोजेक्ट की कीमत पैसों में ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के नुकसान के रूप में भी चुकाई गई है। उन्होंने बताया कि 17 हजार 913 पेड़ों को या तो काटा गया है या उन्हें कहीं अन्य जगहों पर स्थानांतरित किया गया है।

End of Feed