दिल्ली

16 डिब्बे, एसी फर्स्ट क्लास, 180 की स्पीड; वंदे भारत स्लीपर चलने को तैयार; 1 सांस में नापेगी हजार किलोमीटर!

Vande Bharat Sleeper Express : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 डिब्बे होंगे, जिन्हें एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2-टियर और एसी 3-टियर में विभाजित किया जाएगा। यह 1,128 यात्रियों को ले जा सकेगी और 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलेगी, जिससे यह देश में रात में चलने वाली सबसे तेज ट्रेन सेवाओं में से एक बन जाएगी।

Image

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

Vande Bharat Sleeper Express : देश में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें जल्द ही शुरू की जाएंगी। पहले फेज में चक्कर लगाने के लिए एक जोड़ी ट्रेन चाहिए। जानकारी के मुताबिक, दूसरी ट्रेन अगले महीने के मध्य तक पूरी होने की संभावना है, जबकि पहली ट्रेन आवश्यक परीक्षणों और ट्रायल रन के बाद उपयोग के लिए तैयार है। रेलवे रात्रि यात्रा में नियमित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए दोनों ट्रेनों को एक साथ शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पहली ट्रेन सभी परीक्षणों और ट्रायल रन में सफल रही है और वर्तमान में दिल्ली के शकूर बस्ती कोच डिपो में है।

पटना-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत

भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू हो सकती है। यह ट्रेन यूपी, बिहार और दिल्ली को डायरेक्ट कनेक्ट करेगी। यानी पटना से चलकर प्रयागराज होते हुए दिल्ली तक सफर पूरा करेगी। यह करीब 1000 किलोमीटर की दूरी महज 11 घंटे 30 मिनट में तय करेगी। ट्रेन रात 8 बजे पटना से खुलकर अगले दिन सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। यह अन्य ट्रेनों या राजधानी एक्सप्रेस के 12-17 घंटे के मुकाबले कम समय में सफर पूरा करेगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दूसरी ट्रेन का निर्माण किया जा रहा है और संभवतः 15 अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी। दोनों ट्रेनें एक साथ शुरू की जाएंगी। नियमित सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए दूसरी ट्रेन महत्वपूर्ण है। इसलिए हम दूसरे रेक का इंतजार कर रहे हैं। एक बार यह मिल जाए, तो हम रूट पर फैसला करेंगे और परिचालन शुरू करेंगे। आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नई दिल्ली-पटना रूट पर ये ट्रेनें शुरू की जाएंगी, जिसके लिए मतदान साल के अंत में होना है।

इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) तकनीक का उपयोग करके सरकारी कंपनी बीईएमएल द्वारा निर्मित, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 डिब्बे होंगे, जिन्हें एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2-टियर और एसी 3-टियर में विभाजित किया जाएगा। यह 1,128 यात्रियों को ले जा सकेगी और 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलेगी, जिससे यह देश में रात में चलने वाली सबसे तेज ट्रेन सेवाओं में से एक बन जाएगी।

ट्रेन विश्व स्तरीय सुविधाएं

इस ट्रेन में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी,जिसमें यूएसबी चार्जिंग के साथ एकीकृत रीडिंग लाइट, स्वचालित घोषणा और विजुअल इन्फॉर्मेशन सिस्टम, सुरक्षा कैमरे, मॉड्यूलर पैंट्री, और दिव्यांगों के अनुकूल बर्थ और शौचालय शामिल हैं। वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब में रेलवे परियोजनाओं के बारे में पत्रकारों को भी जानकारी दी।

नई दिल्ली-फिरोजपुर वंदे भारत कब शुरू होगी

आगामी 18 किलोमीटर लंबी राजपुरा-मोहाली लाइन अंबाला-अमृतसर मुख्य लाइन के सबसे छोटे मार्ग के माध्यम से इस क्षेत्र को चंडीगढ़ से जोड़ेगी। राजपुरा और मोहाली के बीच सीधा संपर्क प्रदान करने और यात्रा की दूरी लगभग 66 किलोमीटर कम करने के अलावा, यह रेलवे लाइन मौजूदा राजपुरा-अंबाला मार्ग पर यातायात को भी आसान बनाएगी और अंबाला-मोरिंडा लिंक को छोटा करेगी। रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली और फिरोजपुर छावनी के बीच एक नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा है, जो फरीदकोट, भटिंडा (पश्चिम), धुरी, पटियाला, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र और पानीपत स्टेशनों को कवर करेगी।

रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन दिल्ली और फिरोजपुर छावनी के बीच 486 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 40 मिनट में तय करेगी। मैं प्रधानमंत्री से फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी देने का अनुरोध करूंगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article