दिल्ली

Delhi: मात्र 2 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से जयपुर, शुरू होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें टाइम और शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 06:16 PM IST

Delhi: दिल्ली से जयपुर की दूरी अब सिमट की महज दो घंटे की रह जाएगी। रेलवे इन दोनों प्रमुख शहरों के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस की प्रीमियम सर्विस शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन सेवा फरवरी माह से शुरू हो सकती है। यह ट्रेन सुबह दिल्‍ली से जयपुर जाएगी और शाम को वापसी करेगी।

Image

वंदे भारत एक्‍सप्रसे ट्रेन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • फरवरी माह से शुरू हो सकती है वंदे भारत
  • सुबह दिल्‍ली से जाएगी और शाम को करेगी वापसी
  • दोनों शहरों में अभी ट्रेन से आने-जाने में लगते हैं चार घंटे

Delhi: दिल्ली से जयपुर आना-जाना अब बेहद आसान होने जा रहा है। अब लोग अब लोग दिल्ली से जयपुर मात्र 2 घंटे के बेहद कम समय में पहुंच सकेंगे। इन दोनों प्रमुख शहरों के बीच भारतीय रेल वंदे भारत एक्सप्रेस की प्रीमियम सर्विस शुरू करने जा रहा है। इस ट्रेन को शुरू करने की तारीखों का अभी ऐलान नहीं किया गया है, हालांकि माना जा रहा है कि यह प्रीमियम ट्रेन सेवा फरवरी माह से शुरू हो सकती है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन को सुबह दिल्‍ली से जयपुर के लिए रवाना किया जाएगा और शाम को यह ट्रेन जयपुर से दिल्‍ली के लिए वापसी करेगी। इस ट्रेन से जुड़ी सभी जानकारी अगले सप्‍ताह तक साझां करा दी जाएंगी।

बता दें कि अभी दिल्ली से जयपुर ट्रेन के द्वारा जाने में करीब 4 घंटे का समय लग जाता है। वहीं, सड़क मार्ग से करीब 6 घंटे का समय लगता है। हालांकि वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से यह दूरी सिमट कर मात्र 2 घंटे रह जाएगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से जहां समय की बचत होगी, वहीं दोनों शहरों के बीच एक दिन में आराम से अप-डाउन भी हो सकेगा। बता दें कि, वंदे भारत एक्सप्रेस में एक साथ 1,128 यात्री सफर कर सकते हैं। इसमें 14 एसी चेयर कार कोच और 2 एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार कोच होते हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस को पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित किया गया है। रेलवे के अनुसार, अगले तीन साल में देशभर के अंदर इस तरह की 400 ट्रेनें चलाई जाएंगी।

महज 52 सेकंड में ही 100 किमी की रफ्तार

बता दें कि, वंदे भारत भारतीय रेलवे की एक उत्कृष्ट ट्रेन है। ये महज 52 सेकंड में ही 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। वंदे भारत ट्रेन को हवाई जहाज की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। हाल ही में प्रधानमन्त्री मोदी ने सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस (आठवें) का शुभारंभ करते हुए बताया था कि, अब तक सात वंदे भारत ट्रेनें 23 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं। यह दूरी पृथ्वी के 58 चक्कर लगाने के बराबर है। वंदे भारत ट्रेन में अब तक देश के 40 लाख से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं। अभी देश के अलग-अलग रूट पर आठ वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। इनमें सबसे नवीनतम सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस, नई दिल्ली-वाराणसी, गांधीनगर राजधानी-मुंबई, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा और हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन शामिल है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!