दिल्ली में आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली नगर निगम के शाहदरा दक्षिणी जोन ने मंडावली वार्ड में आवारा कुत्तों के लिए एक टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें 150 कुत्तों को एंटी रेबीज इंजेक्शन दिए गए।
पार्षद शशि चांदना ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर है, जिसके समाधान के लिए निगम की वेटनरी टीम को बुलाया गया। इस अभियान में तीन डॉक्टर, तीन वैन और 10 कर्मचारी शामिल थे, जिन्होंने कुत्तों को पकड़कर उन्हें टीका लगाया।
चांदना ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को रेबीज से बचाना है, क्योंकि कुत्तों के काटने से यह बीमारी फैलने का खतरा होता है। इसके अलावा, निगम शेल्टर होम बनाने की योजना पर तेजी से काम कर रहा है, जहां खतरनाक कुत्तों को रखा जाएगा ताकि वे आम लोगों के लिए सुरक्षित रहें।
इसके साथ ही, फीडिंग प्वाइंट भी बनाए जाएंगे, जिससे आवारा कुत्तों को भोजन मिल सके। यह कदम न सिर्फ कुत्तों की सुरक्षा के लिए है, बल्कि यह मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
