Delhi: दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन थाना इलाके में बदमाशों द्वारा गोलीबारी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां के भोगल में बदमाशों दिन दहाड़े की गई ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग में दो राहगीरों को गोली लगी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार बदमाशों ने यह फायरिंग आपसी रंजिश में एक युवक को मारने के लिए की थी, लेकिन इसकी चपेट में पास से गुजर रहे दो राहगीर आ गए। गोली चलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। दिल्ली पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है, हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
दिल्ली पुलिस ने गोलीबारी में घायलों की पहचान भोगल के रहने वाले 24 वर्षीय नीरज और 18 वर्षीय मो. गुलजार के रूप में की है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरे मामले की जांच और आरोपियों की कई टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जब्त की है। बताया जा रहा है कि एक दो कैमरों में भागते हुए बदमाश कैद हुए हैं।
आरोपियों ने की तीन से चार राउंड फायरिंग
गोलीबारी की यह पूरी घटना बुधवार शाम की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पंत नगर के रहने वाले निखिल से शिकायत मिली थी कि दो लड़कों ने उन पर गोलीबारी कर मारने की कोशिश की। हालांकि वे किसी तरह इस फायरिंग में बच गए, लेकिन यह गोली निखिल के पास ही खड़े दो अन्य लोगों नीरज और गुलजार को जा लगी। नीरज को गोली जहां पेट में लगी है, वही, गलुजार को पीट में। दोनों भोगल इलाके के रहने वाले हैं। दोनों घायलों का इस समय एम्स ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। निखिल ने पुलिस को बताया कि बाइक से आए दोनों बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था और उसे निशाने पर लेकर तीन से चार राउंड फायरिंग की। निखिल पास की एक दुकान में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। अब पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
