दिल्ली

Delhi Firing Video: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला तिलक नगर, मिठाई की दुकान पर दो बदमाशों ने की फायरिंग

तिलक नगर मैन मार्किट के सिंगला स्वीट्स पर दो अज्ञात बदमाशो ने 4-5 राउंड की फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। जिस समय गोलियां चलाईं गई, तब रेस्टोरेंट के अन्दर कई लोग फैमिली बच्चों के साथ मौजूद थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Image

रेस्टोरेंट में फायरिंग

Tilak Nagar Firing: दिल्ली का तिलक नगर इलाका एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जहां एक मिठाई की दुकान पर दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसके बाद मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस दौरान वहां मौजूद किसी को गोली नहीं लगी। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस को मौके से 4 खाली कारतूस भी बरामद हुए है। इस घटना का वीडियो नीचे दिया गया है।

बदमाशों ने की 4-5 राउंड की फायरिंग

यह घटना तिलक नगर इलाके के मुख्य बाजार में सिंगला स्वीट्स की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात को बाइक सवार दो बदमाश दुकान के सामने रुके और शीशे पर गोलियां चलाईं। बदमाशों ने तकरीबन 4 से 5 राउंड की फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इस दौरान रेस्टोरेंट के अंदर कई फैमिली बच्चों समेत मौजूद थी। इस वारदात से लोग सहमे हुए हैं। बदमाशों की फायरिंग के बाद दुकान के शीशे में गोलियों के निशान भी बन गए हैं।

सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच

पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही रास्तों की भी जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि अभी तक यह वजह सामने नहीं आई है कि बदमाशों ने इसी दुकान को अपना निशाना क्यों बनाया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article