दिल्ली

Delhi Metro: आईजीआई से आईआईसीसी तक एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो की लाइन तैयार, जानें कैब से शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 06:24 PM IST

Delhi Metro: मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) तक विस्तार का कार्य पूरा हो चुका है। इस दो किमी विस्‍तार लाइन को जी20 सम्‍मेलन से पहले फरवरी माह तक शुरू किया जा सकता है। डीएमआरसी इस समय इस विस्‍तार लाइन के उद्घाटन की तैयारियों में जुटा है। इस लाइन के शुरू होने के बाद लाखों लोग पहली बार मेट्रो सेवा से जुड़ेंगे।

Image

मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का विस्‍तार कार्य हुआ पूरा
  • जी20 सम्‍मेलन से पहले फरवरी माह में होगा शुरू
  • दिल्‍ली के लाखों लोग पहली बार जुड़ेंगे मेट्रो सेवा से

Delhi Metro: यह साल राजधानी दिल्‍ली के लिए बेहद खास होने वाली है। भारत को जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी मिली है। इसके लिए दिल्ली में सुविधाओं के विकास पर तेजी से फोकस किया जा रहा है। इस साल राजधानी में कई बड़े प्रोजेक्‍ट पूरे होने वाले हैं। इनमें से एक प्रोजेक्‍ट दिल्‍ली मेट्रो का भी है। मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) तक विस्तार का कार्य पूरा हो चुका है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) इस समय इस विस्‍तार के उद्घाटन की तैयारियों में जुटा है। अधिकारियों के अनुसार, इस मेट्रो लाइन को जल्‍द ही शुरू किया जा सकता है।

बता दें कि एयरपोर्ट एक्‍सप्रेस लाइन पर आईजीआई से आईआईसीसी तक इस लाइन का करीब दो किलोमीटर का विस्‍तार किया गया है। इस मेट्रो लाइन पर होने वाले सभी ट्रायल और परीक्षण पहले ही पूरे कर लिए गए हैं। हाल ही में मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त ने भी इस लाइन का निरीक्षण कर हरी झंडी दिखा दी। अधिकारियों के अनुसार, इस विस्‍तार लाइन की सभी तैयारियां पूरी कर उद्घाटन के लिए केंद्र से समय मांगा गया है। वहां से हरी झंडी मिलते ही इस विस्‍तार लाइन पर मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाएगी।

जी20 शिखर सम्मेलन से पहले होगी शुरू

मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, इस विस्‍तार लाइन पर जी20 शिखर सम्मेलन से पहले मेट्रो सेवा शुरू करने का लक्ष्‍य रखा गया था। जिसे हमने हासिल कर लिया है। यहां पर मेट्रो के संचालन की तैयारी पूरी हो चुकी है, अब सिर्फ परमिशन का इंतजार है। उम्‍मीद है कि, फरवरी माह के पहले सप्‍ताह तक इस विस्‍तार लाइन पर मेट्रो दौड़ने लगेगी। इससे जी20 सम्‍मेलन में आने वाले मेहमानों को जहां कन्वेंशन सेंटर तक पहुंचने में मदद मिलेगी। वहीं, आसपास रहने वाले लाखों लोगों को भी पहली बार मेट्रो नेटवर्क से जुड़ने का मौका मिलेगा।

एक्सप्रेस लाइन की लंबाई 24.7 किमी

बता दें कि, अभी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यात्रियों को द्वारका के सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सुविधा मिली हुई है। अब इस लाइन का दो किलोमीटर विस्तार किया गया है। जिसके बाद एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की लंबाई 24.7 किमी हो गई है। जल्‍द ही यात्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सीधे आईआईसीसी तक पहुंच सकेंगे। द्वारका सेक्टर-21 से मेट्रो नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली तक जाती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article