दिल्ली

Delhi Traffic Advisory: त्योहारों पर दिल्ली का ये इलाका झेलेगा भारी जाम, 18 दिन प्रभावित रहेगा ट्रैफिक; Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आगामी नवरात्र और चल रहे सड़क मरम्मत कार्य को ध्यान में रखते हुए राजधानीवासियों के लिए एक अहम ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि 2 अक्टूबर तक इस इलाके की भारी ट्रैफिक जाम की आशंका है। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और समय से पहले निकलने की सलाह दी है।

Image

2 अक्टूबर तक जाम की आशंका

Photo : Times Now Digital

Delhi Traffic News: आने वाले त्योहारों में भीड़भाड़ को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली के एक खास इलाके में भारी ट्रैफिक की आशंका जताई है। इसके लिए एक एडवाइजरी जारी करके कुछ वैकल्पिक रास्ते भी सुझाए हैं। 18 दिनों तक इस रास्ते पर यातायात बाधित रह सकता है इसलिए रेलवे स्टेशन और बस अड्डे जाने के लिए निकलने वाले यात्री समय से पहले निकलने की सलाह दी है।

यहां लगेगा जाम

बात हो रही है झंडेवालान इलाके की। झंडेवालान मंदिर के समीप नवरात्रों की तैयारियों और ईदगाह गोलचक्कर पर चल रहे सड़क मरम्मत कार्य के कारण रानी झांसी रोड पर यातायात का दबाव बढ़ने वाला है। ट्रैफिक पुलिस ने 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक के लिए सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक इस रास्ते पर भारी भीड़भाड़ की आशंका जताई है।

वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे रानी झांसी रोड से बचें और इसके बजाय फैज रोड, न्यू रोहतक रोड और पंचकुईयां रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। पुलिस का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर झंडेवालान मंदिर के आसपास का रास्ता पूरी तरह बंद भी किया जा सकता है।

नवरात्र में बढ़ेगा दबाव

अगले सप्ताह से नवरात्र की शुरुआत होने वाली है। झंडेवालान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिससे इस क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव और अधिक बढ़ेगा।

यात्रियों के लिए विशेष सलाह

रेलवे स्टेशन और बस अड्डे जाने वाले यात्रियों को समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है ताकि वे समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। साथ ही, ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article