दिल्ली

चांदनी चौक में सीलिंग कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश; कटरा नील की दुकानों पर MCD की सख्ती, 42 को मिला नोटिस

चांदनी चौक में एमसीडी की सीलिंग कार्रवाई और नोटिसों की बौछार से व्यापारियों में भारी असंतोष और चिंता का माहौल है। खासतौर पर कटरा नील क्षेत्र के व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हैं, जहां हाल ही में कई दुकानें सील की गई हैं। इस मुद्दे को लेकर व्यापारी अब संगठित होकर विरोध की रणनीति बना रहे हैं।

Image

चांदनी चौक में व्यापारियों ने MCD सीलिंग के खिलाफ किया प्रदर्शन (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

Chandni Chowk Sealing: चांदनी चौक में चल रही सीलिंग कार्रवाई और एमसीडी द्वारा लगातार भेजे जा रहे नोटिसों ने व्यापारियों के बीच चिंता और आक्रोश की स्थिति पैदा कर दी है। विशेष रूप से कटरा नील क्षेत्र में हालात ज्यादा गंभीर हैं, जहां बीते दो महीनों में चार दुकानों को सील किया जा चुका है और हाल ही में 42 अन्य दुकानों को भी सीलिंग नोटिस जारी किए गए हैं।

इस कार्रवाई के विरोध में नील कटरा के व्यापारियों ने इस महीने के मध्य में दो दिनों तक बाजार बंद रखा था। अब स्थिति को लेकर दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन (डीएचएमए) ने बुधवार को एक अहम बैठक बुलाई है, जिसमें विभिन्न बाजारों के व्यापारी प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बैठक में आगामी रणनीति, संभावित बाजार बंद और विरोध के अन्य तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

100 सालों से अधिक समय से व्यवसाय

वहीं, सोमवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह से मुलाकात कर सीलिंग नोटिसों को रद्द करने और कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग करेगा। डीएचएमए के महासचिव श्रीभगवान बंसल ने बताया कि चांदनी चौक एक विशेष व्यापारिक क्षेत्र है, जहां पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से व्यवसाय हो रहा है। जिन दुकानों को नोटिस दिए गए हैं या सील किया गया है, वे सभी निजी संपत्तियों पर दशकों से संचालित हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article