दिल्ली

Delhi Crime: दिल्ली में कोल्ड ड्रिंक स्टोरेज के मालिक के साथ लूटपाट, हथियार के बल पर 3 लाख रुपये लेकर बदमाश फरार

Delhi Crime: दिल्ली में जन्मदिन के लिए पैदल यात्री के साथ लूट के बाद केशवपुरम इलाके में बाइक सवार 3 बदमाशों ने कोल्ड ड्रिंक स्टोरेज के मालिक से हथियार के बल पर 3 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Delhi Crime: दिल्ली में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। यहां आये दिन लूटपाट के मामले सामने आते ही रहते हैं। इसी प्रकार से उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में कोल्ड ड्रिंक स्टोरेज के मालिक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां बदमाशों ने हथियार के बल पर डरा-धमकाकर तीन लाख रुपये लूटे। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच की। इस वीडियो के अनुसार, 3 बदमाश स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर आए और हथियार के बल पर कोल्ड ड्रिंक स्टोरेज के मालिक के साथ 3 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

दिल्ली में जन्मदिन मनाने के लिए पैदल यात्री को लूटा

दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में भी कुछ युवकों ने एक पैदल यात्री के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। यहां एक दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए नाबालिग समेत 5 युवकों ने लूटपाट किया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जन्मदिन के लिए पैसे इक्ट्ठे करने के बारे में बताया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article