दिल्ली

Delhi: पुराने वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं देने के नियम के बाद दिल्ली से सेकंड हैंड कारें को लेकर बढ़ी पूछताछ

दिल्ली में समय पूरा कर चुके वाहनों को ईंधन की बिक्री बंद होने के बाद कारों की बिक्री को लेकर पूछताछ बढ़ने लगी है। इस बीच दिल्ली सरकार ने इस नियम को स्थगित करने की केंद्र के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से आग्रह किया है।

Image

पुराने वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं देने के नियम के बाद दिल्ली से सेकंड हैंड कारें को लेकर बढ़ी पूछताछ

Delhi News: दिल्ली में समय पूरा कर चुकीं कारों को ईंधन नहीं देने के लगाए गए प्रतिबंध के शुरुआत पुरानी कारों की बिक्री पर देखने को मिल रहा है। नए नियम के लागू होने के बाद से तीन दिनों के दौरान पुरानी कारों की बिक्री में शामिल कंपनियों से ग्राहकों की पूछताछ में वृद्धि देखी गई और देश के अन्य हिस्सों से ग्राहक दिल्ली से कम कीमत पर कारें खरीदने के बारे में पूछताछ कर रहे।

समय पूरा कर चुकी वाहनों की ईंधन की बिक्री बंद

समय पूरा कर चुके वाहनों को 'ईंधन नहीं' देने का नियम एक जुलाई को लागू हुआ। हालांकि तीन दिन के भीतर ही दिल्ली सरकार ने केंद्र के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से इस निर्देश को तत्काल स्थगित करने का आग्रह किया और कहा कि वह समय सीमा समाप्त कर चुके वाहनों की दिल्ली की सड़कों पर आवाजाही पर प्रतिबंध से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए "हर संभव प्रयास" करेगी।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष राजेश वर्मा को लिखे पत्र में कहा कि ईंधन पर प्रतिबंध व्यावहारिक नहीं है और तकनीकी चुनौतियों के कारण इसे लागू नहीं किया जा सकता।

पुरानी कार बेचने वाली कंपनियों ने दिए ग्राहकों के सवालों के जवाब

एक जुलाई से तीन जुलाई के बीच जब अनिश्चितता का माहौल था तब कंपनियों ने अपने वाहनों को बेचने के इच्छुक ग्राहकों की ओर से आए अनेक प्रश्नों का जवाब दिया। स्पिनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं व्यापार प्रमुख हनीश यादव ने कहा, "हमने प्रतिबंध अवधि के आस-पास तीन दिनों की तुलना के आधार पर ऐसे वाहनों के संबंध में संभावित ग्राहकों से पूछताछ में 25 प्रतिशत की वृद्धि देखी।" वहीं सीआर पार्क स्थित यूनाइटेड कार्स इंडिया के मालिक अमित मल्होत्रा ने इसी तरह के विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उस समय पुरानी कारों के बारे में 10 गुना अधिक पूछताछ की गयी, विशेष रूप से दक्षिण भारत से।

उन्होंने कहा, "हमें पूछताछ करने के लिए रोजाना तीन से चार कॉल आती हैं। लेकिन प्रतिबंध से पहले हमें रोजाना करीब 50 कॉल आ रही थीं। कॉल करने वालों में से ज्यादातर लोग दक्षिण भारत से थे, जिन्हें लगता था कि वे सस्ती कीमतों पर वाहन खरीद सकते हैं।" पिछले सप्ताह, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में पुरानी कारों की कीमतों में हाल के दिनों में तेज गिरावट आयी है, व्यापारियों ने 40 से 50 प्रतिशत तक की कमी आने की जानकारी दी है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article