दिल्ली

Delhi Air Pollution: दिल्ली में नहीं चलेंगी BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियां, सरकार ने लगाई रोक

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 9, 2023, 10:31 PM IST

Delhi pollution Update: दिल्ली सरकार ने खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए मंगलवार से राष्ट्रीय राजधानी में बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल चारपहिया वाहनों के इस्तेमाल पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।

Image

दिल्ली सरकार ने खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए ये फैसला लिया है

Photo : BCCL

Delhi Air quality: दिल्ली सरकार ने खराब होती वायु गुणवत्ता के मद्देनजर मंगलवार से राष्ट्रीय राजधानी में बीएस-तीन पेट्रोल और बीएस-चार डीजल चार पहिया वाहनों के परिचालन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को प्रतिकूल मौसम संबंधी स्थितियों-शांत हवा और कम तापमान के चलते गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। प्रदूषण के मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQM) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से जुड़े इलाकों को अधिक सख्ती के साथ प्रदूषण रोधी उपायों को लागू करने का निर्देश दिया है।

परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'बीएस-तीन पेट्रोल और बीएस-चार डीजल वाहनों पर प्रतिबंध मंगलवार से लागू होगा, क्योंकि वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। हम पर्यावरण विभाग के साथ स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।'

शुक्रवार तक प्रतिबंध रहने की संभावना

उन्होंने कहा, 'फिलहाल शुक्रवार तक प्रतिबंध रहने की संभावना है। अगर हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है, तो शुक्रवार से पहले भी प्रतिबंध हटाया जा सकता है।'

AQI रविवार को 371 था

राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) रविवार को 371 था, जो सोमवार को शाम चार बजे 434 पर चला गया। एक्यूआई को 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article