दिल्ली

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में स्मार्ट कार्ड बंद, आ गया कॉमन मोबिलिटी कार्ड; दोनों कार्ड में ये है अंतर

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर स्मार्ट कार्ड के स्थान पर यात्रियों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) दिया जा रहा है, जिसकी जानकारी मेट्रो में सफर करने वाले कई यात्रियों को नहीं है। ऐसे में उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो रही है।

Image

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में स्मार्ट कार्ड बंद, आ गया कॉमन मोबिलिटी कार्ड; दोनों कार्ड में ये है अंतर

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को किराया भुगतान करने के लिए स्मार्ट कार्ड नहीं मिल रहा है। जिसके चलते मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि स्टेशनों पर स्मार्ट कार्ड के स्थान पर यात्रियों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) दिया जा रहा है। जिसकी जानकारी मेट्रो में सफर करने वाले कई यात्रियों को नहीं है। बताया जा रहा है कि स्टेशनों के कस्टमर केयर काउंटर पर कर्मचारी बताते हैं कि यह कार्ड अब उपलब्ध नहीं है, यहां तक यात्रियों को जबरदस्ती नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड दिए जा रहे हैं।

आ रहीं ये मुश्किलें

यात्रियों के मुताबिक यह कार्ड टिकट वेडिंग मशीन के जरिए रिचार्ज नहीं किया जा सकता है, सिर्फ एयरटेल थैंक्‍स ऐप के माध्यम से ही इस कॉर्ड को रिचार्ज किया जा सकता है। यहां तक कि किसी दूसरे ऐप से यूपीआई के जरिए भी इसे रिचार्ज नहीं कराया जा सकता है। चकित करने वाली बात यह भी है कि एनसीएमसी कार्ड को रिचार्ज को वैलिडेट करने के लिए मशीनें भी नहीं लगी हैं। कस्टमर केयर सेंटर पर 200 रुपये से कम का रिचार्ज नहीं होता है। ऐसे में जो स्मार्ट फोन यूजर्स नहीं है, उनके लिए और भी मुश्किलें खड़ी होगी।

हालांकि, दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इन सभी दावों को नकारा है। साथ ही बताया कि यात्रियों की मांग पर पुराने स्मार्ट कार्ड भी दिए जा रहे हैं। डीएमआरसी के मुताबिक, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी कार्ड) तीन तरह के होते हैं। पहला- प्रीपेड कार्ड, जिनका वॉलेट होता है, यह एक तरह से डेबिट कार्ड की तरह ही होता है। यह कार्ड मेट्रो सहित सभी जगहों की पार्किंग में उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा डीएमआरसी ने बताया कि एनसीएमसी कार्ड के जरिए सभी मेट्रो और गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड रेल के किराया का भी भुगतान किया जा सकेगा। दूसरा पीपीआई कार्ड है, जो देशभर के किसी भी मेट्रो में काम करता है। जबकि, तीसरा डेबिट कार्ड है, जो सिर्फ एयरटेल के अकाउंट वालों को ही मिलता है।

(इनपुट-भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article