दिल्ली में रविवार सुबह गुलाबी बाग इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने तीन बच्चों को टक्कर मार दी। दो बच्चों को मामूली चोटें आईं जबकि तीसरे की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे फुटपाथ पर खड़े थे। तभी कार फुटपाथ पर चढ़ गई और बच्ची को रौंदते हुए निकल गई। पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब नौ बजे की है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कहा कि प्रताप नगर निवासी गजेंद्र (30) अपनी ब्रेजा कार चला रहा था। जब वह लीलावती स्कूल के पास पहुंचा तो वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और फुटपाथ पर खड़े तीन बच्चों को टक्कर मार दी।
पुलिस को सूचना मिलने के बाद तुरंत एक टीम को घटनास्थल पर पहुंची। घायल बच्चों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि 10 और 4 साल के दो बच्चे खतरे से बाहर हैं। तीसरा बच्चा, जिसकी उम्र छह साल है। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसे डॉक्टर की निगरानी में रखा गया।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279, 337 के तहत एफआईआर दर्ज की है। कार को पुलिस ने सीज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने कार ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
