दिल्ली

Delhi News: MS पार्क के शादी समारोह में फायरिंग से 17 साल के किशोर की मौत, CISF हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के एमएस पार्क के पास आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे 17 वर्षीय किशोर की CISF हेड कांस्टेबल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे गुस्साए कांस्टेबल ने किशोर पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

Image

MS पार्क के शादी समारोह में फायरिंग से 17 साल के किशोर की मौत

Delhi News: दिल्ली के MS पार्क इलाके में बीती रात एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब वहां हुई फायरिंग में एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना DDA मार्केट स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास हुई बीती रात यानी 29 नवंबर को हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची क्राइम टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गोली चलाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक किशोर न्यू मॉडर्न शाहदरा का निवासी था और बारात में शामिल होने आया था। अचानक हुई गोलीबारी में उसे गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल किशोर को तुरंत हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाला आरोपी CISF हेड कॉन्स्टेबल है और कानपुर में उसकी तैनाती है।

आरोपी CISF हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

मामले की जांच कर रही पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल आरोपी की पहचान कर उसे तत्काल गिरफ्तार किया। आरोपी CISF में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है और वर्तमान में उसकी तैनाती कानपुर, उत्तर प्रदेश में है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शादी समारोह के दौरान मृतक किशोर और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर अचानक कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने उसपर गोली चला दी। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों के बारे में पता लगाया जा सके।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले को लेकर हत्या और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी के पास उस हथियार का लाइसेंस था और गोली चलाने का वास्तविक मकसद क्या था। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह गोली जानबूझकर चलाई गई थी या गुस्से में हुए विवाद के दौरान अचानक चल गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article