कौन हैं IPS अधिकारी SBK सिंह? जिन्हें तिहाड़ का नया डीजी बनाया गया

Tihar Jail DG: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह को शनिवार को महानिदेशक (कारागार) नियुक्त किया गया। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के बाद शीर्ष अधिकारियों की अदला-बदली देखने को मिली।

Tihar Jail DG: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह को शनिवार को महानिदेशक (कारागार) नियुक्त किया गया। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के बाद शीर्ष अधिकारियों की अदला-बदली देखने को मिली। हमले के एक दिन बाद तिहाड़ के डीजी सतीश गोलचा को दिल्ली का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया और अब एसबीके सिंह जिनके पास पहले कमिश्नर पद का अतिरिक्त प्रभार था उन्हें तिहाड़ की कमान सौंपी गई है।

SBK Singh

IPS अफसर एसबीके सिंह को तिहाड़ का डीजी बनाया गया (फाइल फोटो)

कौन हैं एसबीके सिंह?

एजीएमयूटी कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह महानिदेशक (होमगार्ड) का प्रभार संभाल रहे थे। उन्हें गृह मंत्रालय की ओर से 31 जुलाई को जारी आदेश के तहत दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। बृहस्पतिवार को 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा, जो महानिदेशक (कारागर) के पद पर कार्यरत थे, को दिल्ली पुलिस आयुक्त बनाया गया। वह सिंह की जगह लेंगे, जो सिर्फ 21 दिनों तक इस पद पर रहे। वहीं, सिंह अब गोलचा के स्थान पर डीजी (कारागार) का पद संभालेंगे।

End of Feed