साक्षी की हत्या (Delhi Sakshi Murder Case) के आरोपी साहिल खान (Sahil Khan) ने जिस तीसरे शख्स का नाम लिया था, वह झबरू (Jhabru) मीडिया के सामने आ गया है और उसने अपनी बात कैमरे के सामने रखी है, झबरू का पूरा नाम अजय है और उसकी छवि इलाके में दबंग के रूप में है, झबरू ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' के कैमरे पर आकर साक्षी से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया है, साथ ही उसने साहिल पर भी कई आरोप लगाए हैं और कहा कि उसका नाम बेवजह घसीटा जा रहा है।
वहीं साक्षी हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस को साक्षी का एक ऑडियो मिला है, इसमें साक्षी कुछ कहती हुई नजर आ रही है। वहीं कैमरे पर
झबरू ने कहा कि मैं वांछित होता तो ऐसे गलियों में नहीं घूमता।
गौर हो कि शुरुआती जांच में पुलिस को पता लगा है कि साहिल ने लड़की पर हमला इसलिए किया क्योंकि उसने पूर्व प्रेमी प्रवीण से मिलना शुरू कर दिया था, साक्षी ने साहिल को दूर रहने की चेतावनी दी थी, उस समय वह अपनी दोस्त भावना और झबरू के साथ थी वहीं बताते हैं कि साक्षी ने तकरीबन हफ्ते पहले ही साहिल से दोस्ती खत्म कर दी थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
