दिल्ली

पुरानी गाड़ी लेकर न आए दिल्ली, वरना भुगतना पड़ेगा अंजाम; 1 जुलाई से इन गाड़ियों की नो एंट्री

दिल्ली में डीजल वाहनों के लिए 10 साल और पेट्रोल वाहनों के लिए 15 साल की अधिकतम उम्र सीमा तय की गई है। आगामी 1 जुलाई से अगर किसी वाहन की उम्र इस सीमा को पार कर चुकी है, तो ऐसे वाहनों को दिल्ली में ईंधन नहीं दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को जब्त कर उन्हें स्क्रैप के लिए भेजा जाएगा।

Image

दिल्ली में तय उम्र सीमा पार कर चुके वाहनों की नो एंट्री (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Delhi News: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 1 जुलाई 2025 से राजधानी में ऐसे वाहनों को डीजल और पेट्रोल नहीं मिलेगा, जिनकी तय उम्र सीमा पूरी हो चुकी। किसा अन्य राज्य के उम्रदराज वाहन को भी दिल्ली में ईंधन नहीं दिया जाएगा। इस नए नियम के तहत दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकाग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए जा रहे हैं। ये कैमरे पुराने वाहनों की पहचान करेंगे और उन्हें ईंधन देने से रोकेंगे। पुराने और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इस व्यवस्था को आने वाले समय में पूरे एनसीआर में लागू कर दिया जाएगा, ताकि हवा की गुणवत्ता में सुधार हो सके।

डीजल और पेट्रोल वाहनों की उम्र

नियम के अनुसार डीजल वाहनों की उम्र 10 साल और पेट्रोल वाहनों की उम्र 15 साल तय की गई है। इससे पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों परसख्ती की जाएगी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने साफ निर्देश दिए हैं कि 1 जुलाई से इन वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा। दिल्ली में करीब 520 पेट्रोल पंपों हैं। जिनमें से 500 पर एएनपीआर कैमरे लगाए जा चुके हैं। बाकी बचे पंपों पर भी 30 जून तक ये कैमरे लगा दिए जाएंगे। ये कैमरे पुराने वाहनों की जानकारी ट्रैफिक और परिवहन विभाग को भेजेंगे ताकि इनके खिलाफ समय पर कार्रवाई हो सके।

NCR में पूराने वाहनों को कब से नहीं मिलेगा ईंधन

यह नियम सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि 1 नवंबर 2025 से यह गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और सोनीपत में भी लागू होगा। एनसीआर के बाकी जिलों में 31 मार्च 2026 तक कैमरे लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद 1 अप्रैल 2026 से इन जिलों में ईंधन देने पर रोक लागू होगी। सीएक्यूएम के सदस्य डॉ. वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि यह व्यवस्था सिर्फ दिल्ली की रजिस्टर्ड गाड़ियों पर ही लागू नहीं होगी, बल्कि NCR के बाहर से आने वाले पुराने वाहनों पर भी नजर रखी जाएगी। दिल्ली में करीब 62 लाख पुराने वाहन हैं, जिनकी तय उम्र सीमा समाप्त हो चुकी है। इनमें 41 लाख दोपहिया वाहन शामिल हैं। पूरे एनसीआर में ऐसे वाहनों की संख्या लगभग 44 लाख है। सरकार ने 100 प्रवर्तन टीमों को तैनात किया हैं, जो नियम तोड़ने वाले पेट्रोल पंपों और गाड़ियों पर सख्त कार्रवाई करेंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article