इस रूट पर 17 स्टेशन होंगे। इनमें सराय काले खां, इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, बुरार क्रॉसिंग, मुकरबा चौक, अलीपुर, कुंडली, केएमपी एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, मुरथल, बरही-गनौर, समालखा, पानीपत साउथ, पानीपत नॉर्थ, पानीपत डिपो, आईओसीएल पानीपत , घरौंदा, मधुबन और करनाल शामिल हैं। यह लाइन दिल्ली-पानीपत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कहा जाता है। कॉरिडोर की लंबाई 103 किलोमीटर है। ट्रेन की औसत गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। ट्रेनों की अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। बता दें दिल्ली से पानीपत पहुंचने में सिर्फ एक घंटा समय लगेगा।
लाइनों के लिए मिलेगी इंटरटेंज की अनुमति
हजरत निजामुद्दीन स्टेशन दिल्ली-अलवर और दिल्ली-मेरठ लाइनों के लिए इंटरचेंज सुविधाओं की मंजूरी मिलेगी। इस रूट पर अंडरग्राउंड दो स्टेशन होंगे। दिल्ली-करनाल की रैपिड मेट्रो रेल लाइन के लिए केंद्र सरकार के साथ हरियाणा सरकार भी गंभीर है। प्रोजेक्ट का बजट 21627 करोड़ रुपए है। करनाल में पानीपत से आते हुए घरौंडा में सबसे पहला स्टेशन बनाया जाएगा। ट्रेन में सवार होने के लिए एक स्टेशन ऊंचा समाना में बनेगा। तीसरा स्टेशन बलड़ी बाइपास के पास बनेगा। तीनों जगह हाईवे के साथ हैं। अधिकारी के मुताबिक एक बार ट्रेन में 250 लोग सवार हो सकेंगे। इन सभी जगहों पर तेजी से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। अगले कुछ महीनों में स्टेशनों का निर्माण भी पूरा करा लिया जाएगा।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
