दिल्ली

Mukherjee Nagar fire: मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल से AC के तार के सहारे नीचे उतरे छात्र

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2023, 02:07 PM IST

Mukherjee Nagar fire: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके के एक कोचिंग सेंटर में गुरुवार को भीषण आग लगी। आग कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल पर लगी जहां छात्र पढ़ाई कर रहे थे। छात्र रस्सी के सहारे तीसरी मंजिल से नीचे उतरे। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की 11 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अभी किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Mukherjee Nagar fire: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके के एक कोचिंग सेंटर में गुरुवार को भीषण आग लगी। आग कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल पर लगी जहां छात्र पढ़ाई कर रहे थे। छात्र तीसरी मंजिल से वायर के सहारे नीचे उतरे। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बताया गया कि मीटर के तार में आग लगने की वजह से यह हादसा हुआ। इमारत में आग 12 बजकर 27 मिनट पर लगी। बिजली के तार के सहारे नीचे उतरने में चार छात्र घायल भी हुए। दिल्ली फायर सर्विस के चीफ अतुल गर्ग ने कहा है कि कोचिंग सेंटर में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।

वीडियो में तार के सहारे नीचे उतरते दिखे छात्र

आग लगने की घटना के बाद का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में छात्रों को एसी का तार पकड़ नीचे उतरते हुए देखा जा सकता है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। रिपोर्टों के मुताबिक दमकल विभाग को इमारत में आग लगने की सूचना 12 बजकर 27 मिनट पर मिली। गर्ग ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की 11 गाड़ियों को रवाना किया गया।

हादसे में 4 छात्र घायल-गर्ग

गर्ग ने कहा कि इलेक्ट्रिक मीटर में आग लगने की वजह से इमारत उसके चपेट में आई। आग पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे में चार छात्र घायल हुए हैं। हालांकि, आग बहुत बड़ी नहीं थी। अधिकारियों ने बताया कि इमारत में लगी आग बुझाई जा रही है। आग क्यों लगी इसका पता नहीं चल पाया, इसकी जांच की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article