दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी चूक; डिपोर्ट किया जा रहा ब्रिटिश नागरिक फरार, सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं तलाश

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा चूक का गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक ब्रिटिश नागरिक इमिग्रेशन और सुरक्षा निगरानी को चकमा देकर फरार हो गया। यह व्यक्ति थाईलैंड से दिल्ली ट्रांजिट कर ब्रिटेन भेजा जा रहा था। लेओवर के दौरान वह एयरपोर्ट से निकलकर शहर में घुस गया। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं।

Delhi Airport News: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ब्रिटिश नागरिक इमिग्रेशन और सिक्योरिटी की निगरानी से निकलकर शहर में फरार हो गया। यह शख्स यूके डिपोर्ट किया जा रहा था और उसे थाईलैंड से दिल्ली ट्रांजिट कर ब्रिटेन ले जाना था। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर लेओवर और जरूरी फॉर्मेलिटी के दौरान वह सिस्टम को चकमा देकर बाहर निकल गया।

british man escaped from delhi airport

दिल्ली एयरपोर्ट से फरार हुआ ब्रिटिश शख्स (सांकेतिक तस्वीर | PTI)

एजेंसियां कर रही हैं तलाश

जानकारी के मुताबिक, यह व्यक्ति एयरपोर्ट टर्मिनल से बाहर निकलकर सीधे दिल्ली शहर में घुस गया। अब दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में अभियान चला रही हैं। मामला सामने आने के बाद जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर वह कैसे इमिग्रेशन की निगरानी को पार कर एयरपोर्ट से बाहर निकल सका। जांच का फोकस एयरलाइंस के स्टाफ, ग्राउंड हैंडलिंग और इमिग्रेशन प्रक्रियाओं की उन कड़ियों पर है, जहां पर सुरक्षा में चूक हुई होगी।

End of Feed