दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC तकनीक में आई गड़बड़ी (फाइल फोटो | PTI)
IGI Airport Flights Delay: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर शुक्रवार सुबह से फ्लाइट ऑपरेशंस प्रभावित हो गए हैं। एयरपोर्ट प्राधिकरणों ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी समस्या आने के कारण करीब 300 उड़ानों में देरी हो रही है। इस वजह से कई उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ गया है और यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है।
एयरपोर्ट के अधिकारियों ने जानकारी दी कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण कम से कम 300 उड़ानों में देरी हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ATC की तकनीकी समस्या कब तक ठीक होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि तकनीकी टीम लगातार काम कर रही है और समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश जारी है। प्रभावित उड़ानों के बारे में एयरलाइंस यात्रियों को अलग-अलग आधार पर अपडेट दे रही हैं।
IGI एयरपोर्ट ने पैसेंजर एडवाइजरी जारी कर बताया है कि "एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण, IGIA में उड़ान संचालन में देरी हो रही है। उनकी टीम इसे जल्द से जल्द हल करने के लिए डायल सहित सभी हितधारकों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रही है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उड़ान संबंधी नवीनतम अपडेट के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों के संपर्क में रहें। हमें हुई असुविधा के लिए खेद है।"
बता दें, कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल एक ग्राउंड-बेस्ड सर्विस होती है, जहां कंट्रोलर्स हवाई जहाजों को जमीन पर और नियंत्रित एयरस्पेस में सुरक्षित रूप से गाइड करते हैं। ATC का मुख्य काम टकराने से बचाव करना, विमानों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखकर और गाइड करके हवाई यातायात के सुरक्षित और व्यवस्थित करना है। ATC के बिना उड़ानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ संभव नहीं है, इसी कारण मामूली तकनीकी दिक्कत भी उड़ानों में देरी का कारण बन जाती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।