दिल्ली

अंजलि के कंधों पर थी बड़ी जिम्मेदारी, बीमार मां की देखभाल और अकेले चलाती थी घर

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jan 3, 2023, 08:07 PM IST

Anjali Singh : शनिवार की रात एक पार्टी में शामिल होने के लिए वह सुल्तानपुरी स्थित अपने घर से पश्चिमी दिल्ली के एक होटल रवाना हुई लेकिन वह दोबारा वापस नहीं लौटी। 31 दिसंबर की आधी रात के बाद होटल से वापस लौटते समय उसकी स्कूटी एक कार से टकरा गई।

Image

शनिवार रात अंजलि हादसे का शिकार हुई।

Anjali Singh : नए साल 2023 का सूरज नहीं देख पाने वाली अंजलि सिंह की मौत पर पूरा देश गमगीन और आक्रोशित है। 20 साल की उम्र में पूरे परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने वाली अंजलि को जरा भी इसका अहसास नहीं होगा कि 31 दिसंबर की रात उसकी जिंदगी की अंतिम रात साबित होने जा रही है। अंजलि के परिवार में अब पांच भाई-बहन, बीमार मां और नानी हैं। इन सभी की देखभाल एवं परवरिश की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।

31 दिसंबर की रात काली साबित हुई

शनिवार की रात एक पार्टी में शामिल होने के लिए वह सुल्तानपुरी स्थित अपने घर से पश्चिमी दिल्ली के एक होटल रवाना हुई लेकिन वह दोबारा वापस नहीं लौटी। 31 दिसंबर की आधी रात के बाद होटल से वापस लौटते समय उसकी स्कूटी एक कार से टकरा गई। इस दुर्घटना में अंजलि का पैर कार के एक्सेल में फंस गया और वह करीब 12 किलोमीटर तक घसीटी जाती रही। इस भयानक हादसे में उसकी जान चली गई। अंजलि की मौत की खबर से उसका परिवार टूट गया है। अंजलि की नानी कांता का कहना है कि परिवार में वही थी जो रोजी-रोटी कमाती थी। उसके पिता बहुत पहले गुजर गए और उसकी मां किडनी की मरीज हैं।

मौत की खबर पाकर पड़ोसी सदमे में

करीब एक घंटे तक कार में घसीटे जाने की वजह से अंजलि के शरीर के कपड़े फट गए। त्वचा ने जिस्म का साथ छोड़ दिया और पूरे शरीर में उसे गंभीर चोटें आईं। परिवार ने अपनी बेटी के साथ रेप होने का भी आरोप लगाया है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की बात से इंकार किया गया है। अंजलि की मौत की खबर से उसके पड़ोसी सदमे में हैं। पड़ोसियों का कहना है कि अंजलि अच्छी लड़की थी और वह अपने परिवार का देखभाल करती थी। रिपोर्टों के मुताबिक एक पड़ोसी ने कहा कि उसने अपनी दो बहनों की शादी कराई थी और अपने भाइयों को पढ़ा रही थी।

इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थी अंजलि

परिवार की परवरिश करने के लिए अंजलि को अपनी पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। वह सैलून में काम करने के साथ-साथ शादी समारोहों में भी काम करती थी। शादियों में वह मेहमानों की देखभाल एवं दुल्हन को सजाने का काम करती थी। पिछले साल उसने अपने लिए एक स्कूटी खरीदी। वह इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थी। हालांकि, उसका यह अकाउंट अभी बंद हो गया है। अंजलि की बहन प्रीति का कहना है कि 'वह घर की स्टार थी।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article