JNUSU Elections 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (JNU Students Union Election) के लिए आज मतदान होगा। इस बार वामपंथी छात्र संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। वोटिंग मंगलवार को दो अलग-अलग चरणों में होगी। पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक वोटिंग होगी। यह चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। मतों की गणना रात 9 बजे शुरू होगी और 6 नवंबर को अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही आज जेएनयू आंतरिक समिति (IC) 2025-26 के चुनाव भी होंगे। जिसका आयोजन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से किया गया है।
सेंट्रल पैनल के पदों के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में
जेएनयू छात्र संघ चुनाव में इस बार मुकाबला पहले से ज्यादा दिलचस्प हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चुनाव में सेंट्रल पैनल के चार प्रमुख पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के लिए कुल 20 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों में काउंसलर पद के लिए 111 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। महिला भागीदारी भी इस बार चुनाव की खास बात है, सेंट्रल पैनल के चार पदों में लगभग 30% महिला उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि काउंसलर पदों पर भी 25% महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं।
वामपंथी खेमे में कौन से छात्र संगठन
इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वामपंथी छात्र संगठन और एबीवीपी के बीच देखने को मिलेगा। वामपंथी खेमे में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) शामिल हैं। एबीवीपी ने इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार विकास पटेल को बनाया है, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए तान्या कुमारी, महासचिव पद के लिए राजेश्वर कांत दुबे और संयुक्त सचिव पद के लिए अनुज डमारा प्रत्याशी चुने गए है।
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
- अदिति मिश्रा - AISA
- राज रतन राजोरिया - BAPSA
- शिंदे विजयालक्ष्मी व्यंकट राव - PSA
- शीर्षवा इंदु - DISHA
- विकास पटेल - ABVP
- विकाश - NSUI
- अंगद सिंह - Independent
उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार
- किझाकूट गोपिका बाबू - SFI
- तान्या कुमारी - ABVP
- शेख शाहनवाज आलम - Independent
महासचिव पद के लिए उम्मीदवार
- गोपी कृष्णन यू
- प्रीति
- राजेश्वर कांत दुबे
- शोएब खान
- सुनील यादव
संयुक्त सचिव पद के लिए उम्मीदवार
- अनुज
- दानिश अली
- कुलदीप ओझा
- मनमोहन
- रवि राज
जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लाइव परिणाम
जेएनयू छात्र संघ चुनाव का परिणाम लाइव भी देखे जा सकते हैं। इसके लिए जेएनयू छात्र संघ चुनाव समिति के चेयरमैन रविकांत ने आधिकारिक वेबसाइट जारी की है। यह वेबसाइट www.jnusuec.org है। इस वेबसाइट पर परिणाम लाइव जारी किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
