दिल्ली

Delhi: दिल्‍ली में 300 से ज्‍यादा लग्जरी कारें चुराने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, पांच चोर गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 11:42 AM IST

Delhi: दिल्‍ली की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता पाई है। यह गिरोह बीते 2020 से दिल्‍ली-एनसीआर में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है और अब तक 300 से ज्‍यादा वाहन चोरी की चुका है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 17 लग्जरी कारें और एक स्कूटी बरामद की है।

Image

आरोपियों से बरामद लग्‍जरी कारें

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपियों के कब्‍जे से 17 लग्जरी कारें और एक स्कूटी बरामद
  • आरोपी 2020 से दिल्‍ली-एनसीआर में कर रहे वाहन चोरी
  • आरोपी चेसिस और इंजन नंबर बदलकर वाहन को बेंच देते

Delhi: पूर्वी दिल्‍ली जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने राजधानी में सक्रिय एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस गिरोह ने अब तक तीन सौ से ज्‍यादा लग्जरी कारों की चोरी कर चुका है। पुलिस ने इस गैंग के दो शातिर चोर के अलावा तीन वाहन खरीदारों को भी गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 17 लग्जरी कारें और एक स्कूटी बरामद की है। इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए दिल्‍ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, यह गिरोह लंबे समय से दिल्‍ली-एनसीआर में वारदात को अंजाम दे रहा था। इन आरोपियों की पहचान मेरठ निवासी मोहम्मद रेहान, शोएब मलिक, रहीस मुल्ला, अशरफ सुल्तान और मयूर विहार के कोटला गांव निवासी चांद मियां के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शोएब मलिक दिल्‍ली में दो अन्‍य वारदातों में भी वांक्षित था और पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते साल 9 दिसंबर को मयूर विहार पुलिस टीम को मेघालय नंबर की एक कार खड़ी दिखी। जिसकी जांच करने पर पता चला कि यह कार शकरपुर से चोरी की गई थी। इस कार को कोटला गांव निवासी चांद मियां ने खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने चांद मियां को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पता लगाने में जुट गई। करीब दो माह चली जांच के बाद पुलिस ने सबसे पहले अशरफ सुल्तान को नोएडा सेक्टर-62 से पकड़ और इसकी निशानदेही पर पांच चोरी की कार और एक स्कूटी बरामद की।

आरोपी वर्ष 2020 से कर रहे हैं चोरी की वारदात

पुलिस टीम ने इसके बाद मेरठ निवासी शोएब मलिक को पकड़ा और उसके कब्जे से पुलिस ने पांच गाड़ियां बरामद कीं। यही से रहीस मुल्ला और मोहम्‍मद रिहान को गिरफ्तार कर सात कार बरामद की। जांच में पता चला कि इन कार को मालवीय नगर और लाजपत नगर से चोरी की गई थीं। आरोपियों ने बताया कि ये कार की चोरी करने के बाद उसका चेसिस और इंजन नंबर बदल देते। फिर उन्‍हें दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड करा बेच देते थे। आरोपियों ने बताया कि वे साल 2020 से दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं और अब तक 300 से ज्यादा कारों की चोरी की बेच चुके हैं। पुलिस ने इन आरोपियों की निशानदेही पर उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और वेस्ट बंगाल में छापेमारी कर सभी गाड़ियां बरामद की है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article