दिल्ली

Textile Fair 2025: दिल्ली में 10 जुलाई से शुरू टेक्सटाइल मेला, देश-विदेश से आएंगे प्रदर्शक

Delhi News Today in Hindi (दिल्ली की खबर): दिल्ली के भारत मंडपम में 10 से 12 जुलाई तक भारत टेक्सटाइल मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें यार्नेक्स, एफएंडए शो, अपैरल सोर्सिंग फेयर और होमटेक्स जैसे चार प्रमुख ट्रेड शो शामिल होंगे। इस मेले का उद्घाटन निधि दुआ करेंगी। मेले में देश-विदेश से 256 प्रदर्शक हिस्सा लेंगे।

Image

फाइल फोटो (PC- Wikipedia)

Textile Fair in Delhi: दिल्ली में भारत टेक्सटाइल मेला (Textile Fair 2025) लगने वाला है। जिसका आयोजन 10 जुलाई से 12 जुलाई तक होगा। यह मेला नई दिल्ली के भारत मंडपम में लगेगा। इस विशेष आयोजन में टेक्सटाइल इंडस्ट्री के चार प्रमुख ट्रेड शो — यार्नेक्स, एफएंडए शो, अपैरल सोर्सिंग फेयर (ASF) और होमटेक्स एक ही मंच पर देखने को मिलेंगे। यह मेला कपड़ा उद्योग की पूरी प्रक्रिया फाइबर से लेकर फिनिश तक दिखाएगा। इसमें नई तकनीकों और विचारों को भी शामिल किया जाएगा।

कौन करेगा भारत टेक्सटाइल मेले का उद्घाटन

भारत टेक्सटाइल मेले (TFI) का उद्घाटन लेवी स्ट्रास प्राइवेट लिमिटेड की वीपी सोर्सिंग (भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका) निधि दुआ करेंगी। इस अवसर पर न्यूटाइम्स ग्रुप ऑफ कंपनीज़, गुरुग्राम की सीनियर डायरेक्टर (मर्चेंडाइजिंग) जस्वीन कौर विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।

256 प्रदर्शक देश-विदेश से होंगे शामिल

तीन दिन चलने वाले इस संयुक्त टेक्सटाइल मेले में भारत और विदेशों के अलग-अलग हिस्सों से कुल 256 प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। ये प्रदर्शक कपड़ा उद्योग से जुड़ी अपनी नई तकनीकों, उत्पादों और सेवाओं को प्रस्तुत करेंगे। यह मेला चार अलग-अलग शो को एक साथ जोड़कर आयोजित किया जाएगा, जिससे कपड़ा क्षेत्र की विविधता और नवाचार को एक ही मंच पर देखने का मौका मिलेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article