दिल्ली

G-20 Summit के लिए दिल्ली में तीन दिन चार बजे से चलेगी मेट्रो, DMRC ने दिया यह अपडेट

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2023, 04:39 PM IST

Delhi Latest News in Hindi: यह विशाल कार्यक्रम (जी-20) नौ से 10 सितंबर तक प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र ‘भारत मंडपम’ में होगा।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Delhi Latest News in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर तीन दिन शहर में मेट्रो की सभी लाइन्स पर टर्मिनल स्टेशन से ट्रेन सेवाएं सुबह चार बजे चालू हों जाएंगी। बुधवार (छह सितंबर, 2023) को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारियों की ओर से बताया गया कि यह व्यवस्था आठ से 10 सितंबर तक लागू रहेगी।

अफसरों के अनुसार, जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही सुरक्षा, कानून और व्यवस्था, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात कर्मियों और बाकी सहायक एजेंसियों के कर्मचारियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए ट्रेन सेवा सुबह शुरू करने का फैसला किया गया है।

डीएमआरसी के बयान में कहा गया कि सुबह छह बजे तक सभी लाइन पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी और इसके बाद सामान्य दिनों की समय ट्रेन चलेंगी, जबकि सुप्रीम कोर्ट, पटेल चौक और आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा आठ सितंबर सुबह चार बजे से 11 सितंबर दोपहर तक बंद रहेगी।

दरअसल, इस बाबत दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा की ओर से डीएमआरसी को खत लिखा गया था, जिसमें आयुक्त अरोड़ा ने डीएमआसी से आठ से 10 सितंबर तक सुबह चार बजे से ट्रेन सेवाएं शुरू करने का अनुरोध किया था ताकि सुरक्षाकर्मी समय पर अपनी ड्यूटी पर पहुंच सकें। लेटर के मुताबिक, कर्मचारियों को जी20 आयोजन स्थलों पर सुबह पांच बजे पहुंचने को कहा गया है।

आगे इसमें कहा गया, ‘‘जैसा कि हम सभी जानते हैं कि दिल्ली नौ और 10 सितंबर को प्रतिष्ठित जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रही है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने विभिन्न विभागों के समन्वय से विस्तृत सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था की है। इसके लिए लगभग 40 हजार जवानों की तैनाती की जाएगी जो सात सितंबर से तैनात होंगे।’’

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article