Delhi Flood: उफनाती यमुना दिल्लीवासियों के लिए भारी पड़ रही है। निचले इलाकों से बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं। घर-बार छोड़ चुके लोगों को दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर रखा गया है। कुछ लोगों को दिल्ली में मयूर विहार के पास फ्लाई ओवर के नीचे रखा गया है। इन लोगों का कहना है कि मुश्किल भरे समय में दिल्ली सरकार ने उनकी सुध नहीं ली है। उन्हें किसी तरह की मदद नहीं पहुंचाई गई है। रात भर उन्हें जागना पड़ा है।
यमुना ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
बता दें कि दिल्ली में इस बार बाढ़ ने इस बार 45 साल का अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाढ़ का पानी पुरानी दिल्ली के निचले इलाकों सहित कश्मीरी गेट, लाल किला यहां तक दिल्ली सचिवालय तक पहुंच गया है। एक तरह से दिल्ली का एक तिहाई भाग पानी में है। बाढ़ की वजह से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। लोगों की शिकायत है कि उन तक सरकार की तरफ से किसी तरह की राहत नहीं पहुंची है।
उस्मानपुर में घर पानी में डूबे
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में मकान पानी में डूबे हैं। यहां बाढ़ की चपेट में आने से कई मवेशियों की मौत हो गई है। कुछ मवेशी अपना स्थान छोड़कर दूर कहीं चले गए हैं। लोग गुरुवार को अपने मवेशियों को पानी से निकालकर सुरक्षित जगहों पर ले जाते देखे गए। कुछ लोग अपने घरों में मौजूद हैं। उन्होंने अपना घर नहीं छोड़ा है। एनडीआरएफ की टीम लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
