मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का क्षेत्रफल 58-72 वर्ग मीटर है। इसलिए हर ओटी में मल्टीस्पेशलिटी मामलों को देखा जा सकता है। इतना ही नहीं एम्स के इस ओटी में ऑर्गन रिट्रीवल केस भी आसानी से हैंडल किए जा सकते हैं।
पांच मॉड्यूलर ओटी में से एक ओटी 72 वर्ग मीटर का है, जो रेडियो सुरक्षित है और इसमें ओ-आर्म इंट्राऑपरेटिव सिटी रखी जा सकती है। ओटी के पूरी तरह से इंटीग्रेटेड होने के कारण सर्जरी को डेमो रूम लेक्चर थिएयर या फिर दुनिया में कहीं भी प्रसारित किया जा सकता है। इससे छात्रों को वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग दी जा सकेगी।
ओटी में संक्रमण को कम करने के लिए इसमें लेमिनर फ्लो एसी सिस्टम है। ओटी में अंदर तापमान व आद्रता को नियंत्रित करने के लिए कंट्रोल पैनल लगा है। साथ ही एक म्यूजिक सिस्टम भी है, ताकि ओटी का माहौल तनाव मुक्त रहे। संगीत सुनते हुए सर्जरी की जा सकती है।
ओटी की दीवार और फर्श पर निर्माण इस प्रकार किया गया है, ताकि इस पर धूल या सूक्ष्मजीव (Microorganisms) न ठहर सके और सफाई भी अच्छे से की जा सके। साथ ही कर्मचारियों के लिए चेंजिंग रूम और स्टोरेज का स्थान भी है।
बता दें कि 5 मॉड्यूल ऑपरेशन थिएटर के बाद एम्स में अगले एक साल में हाइब्रिड ऑपरेशन थिएटर भी बनकर तैयार हो जाएगा। अभी तक देश के किसी भी हॉस्पिटल में ऐसा ऑपरेशन थिएटर नहीं है, लेकिन एम्स में इस थिएटर का निर्माण किया जा रहा है। हाईब्रिड ऑपरेशन थिएटर में नेविगेशन सिस्टम और सॉफ्टवेयर इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी। इससे तमाम तरह के ऑपरेशन की ट्रेनिंग की जा सकेगी।