Delhi RK Puram Firing: दिल्ली के आरके पुरम इलाके में फायरिंग में दो महिलाओं को गोली लग गई। अस्पताल में दोनों महिलाओं की मौत हो गई है।मामला अंबेडकर बस्ती का है। मृतकों की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29) के रूप में हुई है। हमलावर मुख्य रूप से पीड़िता के भाई के लिए आए थे। प्रथम दृष्टया पैसे के लेन-देन का मामला लग रहा है। मनोज सी, डीसीपी साउथ वेस्ट,आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है । इस बीच मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पहली नजर में पैसों के लेनदेन का मामला लग रहा है। दो गुटों में विवाद की वजह से शनिवार की रात फायरिंग हुई थी। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ दबंग लगातार फायरिंग कर रहे हैं। मौके पर अफरातफरी का माहौल है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
