दिल्ली में फर्जी पुलिस सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, नकली वर्दी के रौब से लड़कियों को फंसाता था

दिल्ली पुलिस ने राजस्थान में अलवर के रहने वाले 23 साल के साहिल को फर्जी सब-इंस्पेक्टर बनकर महिला पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर टारगेट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। साहिल ने फर्जी आईडी, वर्दी और दस्तावेज बनवा रखे थे और खुद को पुलिस अधिकारी बताता था।

देश की राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक 'पुलिस सब-इंस्पेक्टर' को गिरफ्तार कियाहै। अलवर, राजस्थान का रहने वाला 23 साल का साहिल खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर ही बताता था। लेकिन असलियत यह है कि वह कभी पुलिस में भर्ती हुआ ही नहीं, यानी वह फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठगता था।

Fake-police officer

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में नकली पुलिसकर्मी

साहिल सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों को टारगेट करता था। साहिल ने दिल्ली पुलिस की वर्दी, फर्जी आईडी कार्ड और अप्वाइंटमेंट लेटर भी बनवा रखे थे।

End of Feed