दिल्ली

Delhi News: सीएम ऑफिस के नाम पर ठगी! फर्जी अफसर बनकर जरूरतमंद मरीजों को बनाया था शिकार, गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री कार्यालय के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाला एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी जरूरतमंद मरीजों को फ्री इलाज का झांसा देकर उनसे ठगी करता था।

Image

मरीजों से फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस की सिविल लाइंस थाना टीम ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो मुख्यमंत्री कार्यालय (CM Office) के नाम पर फर्जी सिफारिशी पत्र बनाकर लोगों को झांसा दे रहा था। आरोपी खुद को सीएम ऑफिस का अधिकारी बताकर निजी अस्पतालों से गरीब मरीजों के इलाज के लिए ‘फ्री ट्रीटमेंट’ के फर्जी आदेश जारी करता था। बदले में वह हर मरीज से 5000 रुपये तक वसूल करता था।

कैसे पकड़ा गया फर्जी अफसर

महाराजा अग्रसेन अस्पताल को मुख्यमंत्री कार्यालय के नाम से एक पत्र मिला, जिसमें एक मरीज श्याम शंकर के इलाज को EWS कोटे में मुफ्त कराने का निर्देश था। अस्पताल प्रबंधन को पत्र की भाषा, फॉन्ट और सिग्नेचर संदिग्ध लगे। उन्होंने इसकी पुष्टि के लिए सीएम ऑफिस को मेल किया। जांच में पता चला कि यह पत्र पूरी तरह फर्जी था। इस शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज हुआ और इंस्पेक्टर जितेंद्र राणा व SHO हनुमंत सिंह की टीम ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि यह फर्जी पत्र एक व्यक्ति ‘सोनू’ द्वारा मरीज की पत्नी अंजू को दिया गया था। मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रैक करने पर सोनू का ठिकाना करोल बाग और बाद में टैगोर गार्डन इलाके में मिला। पुलिस ने लगातार निगरानी रखी और आखिरकार 30 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने कैसे बनाया लोगों को शिकार

सोनू एमसीडी कार्यालय में माली के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था। कुछ समय पहले उसे दफ्तर में मुख्यमंत्री कार्यालय का असली पत्र मिला, जिसे उसने चुरा लिया और उसी पर फर्जी लेटरहेड तैयार करने शुरू कर दिए। वह अस्पतालों के बाहर घूमकर ऐसे मरीजों को ढूंढता था जो इलाज का खर्च नहीं उठा सकते थे। फिर उन्हें कहता कि 5000 रुपये में वह सीएम ऑफिस से फ्री इलाज का आदेश दिलवा देगा। इसके बाद वह गूगल ट्रांसलेट की मदद से मरीज का नाम व जानकारी डालकर नकली पत्र तैयार करता और अस्पतालों को कॉल करके खुद को 'बलबीर सिंह राठी, सीएम ऑफिस' का अधिकारी बताता था।

आरोपी सोनू (27 वर्षीय) हरियाणा के झज्जर जिले का रहने वाला है। पिता की मौत के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी और पहले नगर पालिका बहादुरगढ़ में माली के रूप में काम किया। 2023 में वह दिल्ली आया और एमसीडी में ठेके पर नौकरी करने लगा। वह शादीशुदा है और उसका एक बेटा है। पुलिस ने उसके पास से सीएम ऑफिस के लेटरहेड पर बने कई फर्जी पत्र, एक असली सीएम ऑफिस का पत्र, फर्जी एमसीडी और हरियाणा सरकार के आईडी कार्ड, दो सिम वाले मोबाइल फोन और फर्जी दस्तावेज से भरा बैग बरामद किया है। साथ ही एक नकली नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी मिली है।

डीसीपी (नॉर्थ) राजा बंठिया ने बताया कि आरोपी बेहद चालाकी से गरीब मरीजों को निशाना बनाता था। उसने सरकारी पद का झूठा इस्तेमाल कर लोगों को ठगा। मामले में आगे की जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इस तरह के और मामले तो नहीं हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'