दिल्ली

Air Pollution: काम का नहीं पुरानी AQI, बनेंगे नए मानक, गिना जाएगा PM 1

देशभर में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के मानकों में बदलाव की योजना बनाई जा रही है। कुछ पुराने मानकों को हटाने और नए मानकों को शामिल करने की संभावना है। इस संबंध में आईआईटी कानपुर द्वारा एक शोध रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसके आधार पर नए मानक निर्धारित किए जाएंगे।

Image

देश भर में बदलेंगे AQI के मानक

Air Pollution: वायु प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई को और पुख्ता करने के लिए एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के मानकों में बदलाव की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि देश में AQI के मानक बदले जा रहे हैं। इसके तहत कुछ पुराने मानकों को हटाकर नए मानक जोड़े जा सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पुराने तरीके से अब बहुत काम के नहीं रह गए हैं।

फिलहाल AQI का जो निर्धारण है वह मई 2015 से लागू आठ मानकों के आधार पर किया जा रहा है, जिसमें पीएम 2.5, पीएम 10, कार्बन मोनोक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, लेड और अमोनिया शामिल हैं। पर्यावरणविदों का मानना है कि इनमें से कई मानक अब प्रासंगिक नहीं रह गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, लेड की ऑनलाइन निगरानी संभव नहीं है और SO2 और अमोनिया का स्तर सामान्य से अधिक नहीं होता। पीएम 10 के उत्सर्जन के स्रोत भी प्राकृतिक हैं, जिससे इस पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। इसके परिणामस्वरूप, AQI और वायु प्रदूषण का सही स्तर नहीं आ पाता। विशेषज्ञों का सुझाव है कि पीएम 10 को हटाकर इसके स्थान पर पीएम 1 को शामिल किया जा सकता है, क्योंकि पीएम 1 के महीन कणों की निगरानी करना आवश्यक हो गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सूत्रों के अनुसार, IIT कानपुर द्वारा इस संदर्भ में एक शोध रिपोर्ट तैयार की गई है, जो नए मानकों के निर्धारण में सहायक होगी। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में इस बदलाव पर उच्च स्तर पर विमर्श जारी है और जल्द ही नए मानकों को लागू किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!