दिल्ली

Delhi: न्यू ईयर पर नहीं है कहीं जाने का प्लान तो दिल्ली के इन बाजारों में करें सबसे सस्ती शॉपिंग

Delhi: राजधानी दिल्ली को कई अनोखी विरासत मिली है। इनमें से ही एक यहां के बाजार हैं। यहां पर कई ऐसे बाजार हैं, जहां पर आप बेहद कम कीमत में हाई क्‍वालटी वाले कपड़े व अन्‍य सामान खरीद सकते हैं। इस क्रिसमस और न्‍यू ईयर पर अगर आप कहीं बाहर घूमने नहीं जा रहे तो अपने परिवार के साथ इन बाजारों में सस्‍ती शॉपिंग का लुफ्त उठा सकते हैं।

Image

दिल्‍ली का चांदनी चौक बाजार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • राजधानी दिल्‍ली के बाजारों में कर सकते हैं सस्‍ती शॉपिंग
  • ठंड के कपड़े खरीदने के लिए मजनू का टीला बाजार बेस्‍ट
  • शादी की शॉपिंग के लिए आ सकते हैं चांदनी चौक

Delhi: राजधानी दिल्ली अपनी अनोखी संस्कृति और विरासत के लिए जाना जाता है। यहां पर घूमने-फिरने की कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां पर प्रतिदिन हजारों लोग देश-विदेश से आते हैं। यह शहर जितना अपने इतिहास के लिए जाना जाता है, उतना ही यहां के खान-पान और बाजार भी देशभर में प्रसिद्ध हैं। इस साल क्रिसमस और न्‍यू ईयर पर अगर आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने नहीं जा रहे हैं, तो दिल्‍ली के प्रसिद्ध बाजारों में सस्‍ती शॉपिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां पर हम दिल्‍ली के ऐसे 6 शानदार बाजारों की जानकारी दे रहे हैं, जहां पर आप बेहद कम कीमत पर शॉपिंग कर सकते हैं।

1. मजनू का टीला

मजनू के टीला को तिब्बती मार्केट के तौर पर भी जाना जाता है। यह बाजार ठंड के कपड़ों के कारण प्रसिद्ध है। यहां पर आप बहुत कम कीमत में हाई क्‍वालिटी वाले जैकेट्स व अन्‍य वूलन समान खरीद सकते हैं। यहां आपको प्लाजो, टॉप और कई एथनिक भारतीय पोशाक आसानी से मिल जाएंगी। साथ ही डेनिम से लेकर बैग तक की कई वैरायटी सस्‍ते दामों में मिल जाएगा।

2. सदर बाजार

अगर आपको शॉपिंग करने में मजा आता है तो आपके लिए सदर बाजार बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि यहां पर आप कुर्ते, जीन्‍स, शर्ट और लेडीज के लिए हर तरह की ड्रेस होलसेल की कीमत पर रिटेल में खरीद सकते हैं। देश के दूसरे हिस्‍से में मौजूद दुकानदार भी इसी बाजार से कपड़े खरीद कर ले जाते हैं।

3. करोल बाग मार्केट

करोल बाग अपनी शॉपिंग वैरायटी के लिए जानी जाती है। इस बाजार में आप शादी की शॉपिंग से लेकर डेली वियर तक में इस्तेमाल होने वाले कपड़ों की खरीददारी कम दाम में कर सकते हैं। इस मार्केट में जाते ही आपको शादी के लहंगे के शोरुम्स, शादी की फैंसी ज्वेलरी, सूट के शोरुम्स आसानी से नजर आ जाएंगे। आप अपने बजट के हिसाब से यहां पर जमकर शॉपिंग कर सकते हैं।

4. लाजपत नगर मार्केट

लाजपत नगर की मार्केट ऑल सीजन और सभी उम्र के लोगों के कपड़े की खरीदारी करने के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको रेडिमेड कपड़ों से लेकर फैंसी गोटा पट्टी, लेस, लहगा चोली, सूट, शादी की पगड़ियां, फैंसी ज्वेलरी और शूज आदि जैसा सारा सामान आसानी से मिल जाएगा।

5. चांदनी चौक

चांदनी चौक मार्केट को एशिया की सबसे बड़े मार्केट्स में से एक माना जाता है। देशभर से लोग इस बाजार में खासतौर पर शादी की शॉपिंग करने आते हैं। देश के अलावा भारतीय ट्रेडिशनल को पसंद करने वाले विदेशी लोग भी यहां पर शॉपिंग करना पसंद करते हैं। अगर आप अभी तक चांदनी चौक नहीं गए तो इस फेस्टिवल सीजन में एक बार जरूर जाएं।

6. जनपथ मार्केट

इस बाजार में बेहद कम कीमत में सभी सामान आसानी से खरीद सकते हैं। यहां पर आपको ट्रेडिशनल से लेकर फैशनलेबल ड्रेस, एंटिक ज्‍वेलरी, शूज, पर्स, घर के सजावटी सामान आदि आसानी से मिल जाएगा। त्‍योहारों पर शॉपिंग करने के लिए एक शानदार जगह है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article