दिल्ली

Electric Buses Delhi: दिल्ली को मिली 100 और इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत दौड़ेंगी 1800 ई-बसें, वायु प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति!

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 27, 2023, 11:57 AM IST

Electric Buses Delhi: दिल्ली सरकार ने साल के अंत तक 1500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने और चलाने लक्ष्य रखा है। इसके तहत DTC को 100 इलेक्ट्रिक बसों का एक नया बैच प्राप्त हुआ है। पहले से 300 बसें चल रही हैं।

Image

Electric Buses in DTC: साल के अंत तक दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी 1500 नई ई-बसें

Photo : BCCL

Electric Buses Delhi: दिल्ली परिवहन निगम (DTC) को 100 इलेक्ट्रिक बसों का एक नया बैच प्राप्त हुआ है। दिल्ली सरकार ने साल के अंत तक 1500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने और चलाने लक्ष्य रखा है। डीटीसी के अधिकारियों ने शुक्रवार को इस मामले की जानकारी दी। मायापुरी डिपो को हाल ही में 100 ई-बसों को चार्ज करने और समायोजित करने के लिए विद्युतीकृत किया गया। अधिकारियों ने कहा कि डीटीसी को पिछले महीने हालत का टेस्ट करने के लिए दिल्ली की सड़कों पर ट्रायल के लिए 6 इलेक्ट्रिक बसें दी गई थीं। ट्रायल सफल होने के बाद बसों का पहला बैच इस सप्ताह के शुरू में पहुंचा। दिल्ली में पहले से ही 300 ई-बसें चल रही हैं, जिनमें इस साल के अंत तक 1500 और जुड़ जाएंगी, जिससे कुल संख्या 1800 हो जाएगी।

साल के अंत DTC के पास होंगी 1800 ई-बसें

दिल्ली परिवहन सचिव सह आयुक्त आशीष कुंद्रा ने कहा कि हमें पहली 100 बसें मिल गई हैं और अगले कुछ बैचों के जल्द आने की उम्मीद है। ये शुरुआत में मायापुरी डिपो से विभिन्न रूटों पर चलेंगी। दिल्ली के बस बेड़े को विद्युतीकृत करने और प्रदूषण को कम करने की हमारी योजना के तहत हम इस साल के अंत तक करीब 1,500 बसें जोड़ेंगे। इसके साथ ही कुल ई-बसों की संख्या 1800 हो जाएंगी।

DTC के पास 4060 बसें, 40 डिपो में से 10 का विद्युतीकरण

अभी तक DTC के पास 4060 बसों के बेड़े के साथ करीब 40 बस डिपो हैं। जिनमें 1256 एसी लो फ्लोर बसें (AC Low Floor Buses), 2504 नॉन-एसी लो फ्लोर बसें (Non-AC Low Floor Buses) और 300 लो फ्लोर ई-बसें (Low Floor E-Buses) शामिल हैं। 40 डिपो में से 10 का विद्युतीकरण हो चुका है।

इलेक्ट्रिक बसों से वायु प्रदूषण पर होगा नियंत्रण

पिछले साल, DTC ने 12 साल की अवधि के लिए व्यवस्था के हिस्से के रूप में शून्य उत्सर्जन और बिना शोर वाली 1500 12-मीटर लो-फ्लोर एसी इलेक्ट्रिक बसों को चलाने और बनाए रखने के लिए एक निजी कंपनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। अधिकारियों ने कहा कि बसों का अगला जत्था जल्द ही आने की उम्मीद है और पूरी खेप इस साल नवंबर तक आ जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article